ठाणे महानगर पालिका के मुख्यालय में लगी आग (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

ठाणे नगर निगम मुख्यालय की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें VIDEO

TMC Headquarters Fire: महाराष्ट्र के ठाणे नगर निगम (TMC) मुख्यालय में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया।

आकाश मसने

Thane Municipal Corporation Fire News: ठाणे महानगर पालिका मुख्यालय की चौथी मंजिल पर सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना ऑफिस में रखी फाइलें व कुछ सामन जलकर खाक हो गया। हालांकि गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी

सोमवार की सुबह जब महाराष्ट्र के ठाणे नगर निगम मुख्यालय में कामकाज शुरू होने की तैयारी चल रही थी, तभी सुबह करीब 8:07 बजे मुख्य भवन की चौथी मंजिल से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। आग की यह लपटें मुख्यालय के नगर विकास विभाग के दफ्तर में फैली थीं।

दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया

अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (RDMC) को सुबह 8.07 बजे मुख्य भवन की चौथी मंजिल पर स्थित नगर विकास विभाग में आग लगने की सूचना मिली।

आग घटना की जानकारी मिलती ही सुरक्षाकर्मी, आपदा प्रबंधन कर्मचारी और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। सुबह 8.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रमुख यासीन ताडवी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ठाणे महानगर पालिका मुख्यालय के यूपीएस यूनिट, कुछ कागजात और एक पंखे में आग लग गई। आग मामूली थी और कार्यालय के एक हिस्से तक ही सीमित थी। घटना के तुरंत बाद दमकल गाड़ी और बचाव वाहन को मौके पर भेजा गया।

RDMC प्रमुख यासीन ताडवी ने कहा कि सामान्य कामकाज फिर से शुरू होने से पहले शीतलन प्रक्रियाएं पूरी की गईं और परिसर का निरीक्षण किया गया ताकि किसी भी तरह के और जोखिम को खारिज किया जा सके। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के सटीक कारण की जांच चल रही है, लेकिन अधिकारियों को यूपीएस सिस्टम में शॉर्ट सर्किट होने का संदेह है।

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची