ठाणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Thane Municipal में शिवसेना-भाजपा में दरार के संकेत, भाजपा निभा सकती है विपक्ष की भूमिका

Maharashtra Local Body Elections: ठाणे मनपा चुनाव के बाद शिवसेना और भाजपा के बीच मतभेद के संकेत मिले हैं। भाजपा नेताओं ने संकेत दिए हैं कि पार्टी मनपा में विपक्ष की भूमिका निभा सकती है।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: ठाणे महानगरपालिका का चुनाव परिणाम के बाद ही शिवसेना भाजपा में खटपट शुरू हो गयी है। भाजपा विधायक संजय केलकर एवं ठाणे मनपा में भाजपा के चुनाव प्रभारी रहे विधायक निरंजन डावखरे ने इस बात का संकेत दिया है कि ठाणे मनपा में भाजपा विपक्ष की भूमिका निभा सकती है।

दोनों नेताओं ने मनपा चुनाव में भाजपा के स्ट्राइक रेट को अच्छा बताते हुए कहा कि भविष्य में पार्टी बड़ी छलांग लगाएगी। 131 सदस्यों वाली ठाणे महानगर पालिका में सत्ता स्थापित करने के लिए 67 नगरसेवकों की जरुरत है। मनपा में केवल शिवसेना के ही 75 नगरसेवक निर्वाचित हुए हैं।

इस हिसाब से शिवसेना पूर्ण बहुमत से आगे है। शिवसेना को महापौर बनाने के लिए किसी और पार्टी की जरुरत नहीं है। ऐसे में जनता के बीच अपनी पैठ बढाने के लिए भाजपा को आक्रामक रुख अख्तियार करना पड़ेगा।

ऐसी भूमिका विपक्ष में ही रहकर निभाई जा सकती है। मनपा चुनाव में शिवसेना के 75 भाजपा के 28 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के 12 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 9 एमआईएम के 5, शिवसेना (युबीटी) के 1 और निर्दलीय 1 नगरसेवक निर्वाचित हुए हैं।

40 वर्षों में BJP को ऐसी सफलता

मनपा चुनाव में भाजपा के कुल 39 उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन 10 उम्मीदवार ऐसे वार्डों में चुनाव लड़ रहे थे जहां एक विशेष वर्ग का वोट बैंक है। भाजपा ने शिवसेना के साथ गठबंधन में सिर्फ 39 सीटों पर चुनाव लड़कर 28 सीटों पर जीत हासिल की है।

पार्टी का स्ट्राइक रेट 75 परसेंट रहा, विधायक संजय केलकर ने कहा कि चुनाव परिणाम ने ऐसी स्थिति बना दी है कि मनपा सदन में विपक्ष नजर नहीं आएगा, पूरे महाराष्ट्र में ऐसी सुनामी आई कि भाजपा को पिछले 40 सालों में ऐसी सफलता नहीं मिली थी। हम साथ लड़े थे, इसलिए हमें साथ रहना है, लेकिन यदि मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए एक ताकत की जरूरत पड़ेगी तब उस समय अलग विचार कर सकते हैं।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील