ठाणे हाईवे ट्रक एक्सीडेंट (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Thane में ट्रक हादसे से मुंबई-नाशिक हाईवे जाम, घोड़बंदर रोड तक यातायात ठप

Thane Highway Truck Accident: ठाणे में ट्रक हादसे से मुंबई-नाशिक हाईवे और घोड़बंदर रोड पर भारी ट्रैफिक जाम, स्कूल बसें फंसीं, यात्रियों और आवश्यक सेवाओं को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

अपूर्वा नायक

Mumbai-Nashik Highway Jam: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक गैस टैंकर पलटने से 32 घंटे तक चला ट्रैफिक जाम बुधवार को खुला ही था कि, गुरुवार को मुंबई-नाशिक हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना की वजह से हाईवे के साथ ही ठाणे-घोड़बंदर रूट पर भी ट्रैफिक जाम हो गया।

जिसकी वजह से वाहन चालक एवं यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। जाम की वजह से स्कूली छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मुंबई- नाशिक हाईवे पर ठाणे में रुस्तमजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के सामने सुबह एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक नाशिक से ठाणे की तरफ आ रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रक नाशिक जाने वाली लेन में चला गया।

इस वजह से मुंबई-नाशिक हाईवे के दोनों लेन पर ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया। इस दुर्घटना की की वजह से हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई और कई ड्राइवरों को घंटों ट्रैफिक जाम में फंसा रहना पड़ा।

दोपहर में काम पर जाने वाले और आवश्यक सेवा उपलब्ध करने वाली गाड़ियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस ट्रैफिक जाम का असर घोड़बंदर रोड से ठाणे की तरफ आने वाले ट्रैफिक पर भी पड़ा। इस जाम में स्कूल बसों के फंसने से विद्यार्थियों को बहुत अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।

मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस

घोड़बंदर रोड पर ठाणे शहर के माजीवाड़ा और मानपाड़ा के बीच ट्रैफिक जाम से स्थानीय लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी बीच, माजीवाड़ा पुल पर दो गाड़ियों की टक्कर की वजह से कुछ देर के लिए ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया। भारी वाहनों की वजह से ट्रैफिक जाम और बढ़ गया। इससे पहले से जाम में फंसे ड्राइवरों की परेशानी और बढ़ गई। ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक को बहाल की। लेकिन हाईवे पर ट्रैफिक और भारी गाड़ियों की वजह से हालात को काबू करने में काफी समय लग गया।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला