ठाणे होर्डिंग हादसा व उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

ठाणे बैनर हादसे से हिला प्रशासन! डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का सख्त आदेश, रातों-रात हटाए जा रहे अवैध होर्डिंग्स

Thane Hoarding Collapse News: ठाणे में होर्डिंग गिरने के हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी अवैध होर्डिंग्स हटाने और स्ट्रक्चरल ऑडिट करने का आदेश दिया।

आकाश मसने

Eknath Shinde Action On Illegal Hoardings: महाराष्ट्र के ठाणे में हाल ही में हुए एक होर्डिंग हादसे के बाद राज्य सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए ठाणे नगर आयुक्त को तुरंत तलब किया। उन्होंने बिना किसी देरी के शहर में लगे सभी अवैध होर्डिंग्स को तत्काल प्रभाव से हटाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

ठाणे में होर्डिंग्स का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे शहर के सभी बड़े होर्डिंग्स का तत्काल स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का भी आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान तेज हवा और भारी बारिश की वजह से इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जाना चाहिए।

एकनाथ शिंदे ने दिए कार्रवाई के निर्देश

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो होर्डिंग खतरनाक स्थिति में हैं या बिना अनुमति लगाए गए हैं, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के आदेश के तुरंत बाद नगर प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने सोमवार रात से ही शहरभर में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत अवैध होर्डिंग्स की पहचान कर उन्हें हटाने और बड़े विज्ञापन ढांचों की सुरक्षा जांच की जा रही है।

ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर गिरा था बैनर

बता दें कि ठाणे में हाल ही में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर तीन हाथ नाका के पास एक बैनर हादसा हुआ था। फुटओवर ब्रिज से बाइक सवार पर एक बैनर गिर गया। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह पूरी घटना हाईवे पर पीछे चल रहे वाहनों के कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर गाड़ियां अपनी रफ्तार में चल रही थीं। तभी ऊपर बने एक फुटओवर ब्रिज से अचानक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता का विशालकाय जन्मदिन की बधाई का बैनर सीधे नीचे चल रहे एक बाइक सवार के सिर पर आ गिरा। बैनर गिरते ही बाइक सवार कुछ पल के लिए पूरी तरह असहज हो गया और उसका संतुलन बिगड़ते-बिगड़ते बचा।

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर