ढांचा निर्माण हादसा, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे में एलिवेटेड रोड का सरिया हाइवे पर झुका, कार क्षतिग्रस्त; ठेकेदार पर 2 करोड़ का जुर्माना

Thane Elevated Road: ठाणे आनंद नगर-साकेत एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान पिलर का सरिया ढांचा हाइवे पर झुक गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई, जिसके बाद MMRDA ने ठेकेदार पर ₹2 करोड़ जुर्माना लगाया।

रूपम सिंह

Highlights

  • ठाणे में एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान 12 टन का सरिया सांचा झुका, कार क्षतिग्रस्त।

  • मुंबई-नाशिक हाईवे पर भीषण जाम, हादसे में कोई घायल नहीं।

  • सुरक्षा में लापरवाही पर MMRDA ने ठेकेदार पर ₹2 करोड़ जुर्माना लगाया।

Thane Elevated Road Accident: ठाणे के आनंद नगर-साकेत एलिवेटेड रोड परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। भास्कर कॉलोनी में तुलजा भवानी मंदिर के सामने पिलर बनाने के लिए तैयार लोहे के सरिये का ढांचा दोपहर करीब पौने दो बजे मुंबई-नाशिक हाइवे की ओर झुक गया।

इसकी चपेट में आने से हाइवे से गुजर रही एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में चूक को गंभीरता से लेते हुए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने ठेकेदार पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

कोपरी पुल से ज्यूपिटर अस्पताल तक जाम

लोहे का भारी ढांचा सड़क की ओर झुकने के बाद हाइवे पर यातायात प्रभावित हो गया। कोपरी पुल से लेकर ज्यूपिटर अस्पताल के आगे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर झुके ढांचे को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई, जिसके बाद रास्ता साफ करने का काम किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम

घटना की सूचना मिलते ही सांसद नरेश म्हस्के, ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त पंकज शिरसाट, आपदा प्रबंधन अधिकारी वाई.एम. तडवी, नौपाड़ा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और आपदा प्रबंधन सेल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लिया और सड़क पर झुके लोहे के ढांचे को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान यातायात व्यवस्था को संभालने के प्रयास भी किए गए।

जे. कुमार कंपनी को मिला है निर्माण का ठेका

ठाणे शहर में यातायात जाम की समस्या कम करने के उद्देश्य से आनंद नगर-साकेत एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना का ठेका जे. कुमार कंपनी को दिया गया है। इसके तहत सड़क पर पिलर खड़े करने का काम चल रहा है। इसी दौरान सरिये से तैयार ढांचा झुक गया और एक कार इसकी चपेट में आ गई।

सुरक्षा में लापरवाही पर एमएमआरडीए सख्त

एमएमआरडीए ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा इंतजामों में चूक के लिए ठेकेदार पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना ने व्यस्त हाइवे के पास चल रहे निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों और यातायात प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

इमरान खान को नोटिस मिलने पर चिराग की टिप्पणी, आंतरिक मामले में गैर-भारतीय के हस्तक्षेप को अस्वीकार्य बताया

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

CEC को पद छोड़ना ही होगा... जयराम रमेश का चुनाव आयोग पर हमला, SIR तत्काल रोकने की मांग

पाकिस्तानी एयरस्पेस में भारतीय विमान की नो एंट्री, बैन 24 नवंबर तक बढ़ाया गया; पहलगाम हमले के बाद तनाव जारी

Mathura: संत प्रेमानंद महाराज की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, किडनी और डायलिसिस पर भी उठे सवाल