ठाणे डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

ठाणे जिला सहकारी बैंक चुनाव में महायुति में दरार! भाजपा-शिवसेना नेताओं के अलग-अलग पैनल आमने-सामने

Thane District Cooperative Bank Election में महायुति के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। महायुति के दो पैनल आमने-सामने आने से चुनावी मुकाबले ने राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं।

अपूर्वा नायक

Thane District Cooperative Bank Election News: ठाणे जिला सहकारी बैंक के चुनाव में महायुति बिखर गयी है। दावा किया गया था कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल के नेतृत्व वाले परिवर्तन पैनल को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित अन्य पदाधिकारियों का समर्थन प्राप्त है।

लेकिन परिवर्तन पैनल के खिलाफ सहकार पैनल मैदान में उतर गया है, जिसका नेतृत्व भाजपा विधायक किसन कथोरे सहित शिवसेना के अन्य सांसद विधायक कर रहे हैं। सहकार पैनल में भाजपा के साथ ही शिवसेना एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सांसद विधायक शामिल हैं। इसको लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं।

27 जून को ठाणे जिला सहकारी बैंक चुनाव

ठाणे जिला सहकारी बैंक के चुनाव 27 जून को कराया जाना है। बैंक के 21 निदेशकों में से 9 का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। पिछले दिनों ठाणे भाजपा के विभागीय कार्यालय में बैंक के पूर्व अध्यक्ष कपिल पाटिल ने दावा किया था कि बैंक का चुनाव शिवसेना भाजपा मिल कर लड़ रही है। उन्होंने 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, जिसमें भाजपा के 4 एवं शिवसेना के तीन सदस्य शामिल हैं।

विशेष पिछड़ा वर्ग चुनाव क्षेत्र से राजेंद्र घोलप मैदान में

परिवर्तन पैनल की तरफ से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निर्वाचन क्षेत्र से पांडुरंग बरोरा, क्रय विक्रय संघ प्रसंस्करण संस्था एवं उपभोक्ता संस्था निर्वाचन क्षेत्र से सीताराम राणे अन्य पिछड़ा वर्ग निर्वाचन क्षेत्र से हार्दिक राऊत को मैदान में उतारा गया है।

जबकि वेतनभोगी सेवकों की सहकारी पतसंस्था, नागरी सहकारी संस्था व नागरी बैंक चुनाव क्षेत्र से प्रभु गोविंद पाटिल, विमुक्त जाति, भटक्या जमाति व विशेष पिछड़ा वर्ग चुनाव क्षेत्र से राजेंद्र घोलप को मैदान में उतारा गया है।

परिवर्तन पैनल के खिलाफ मैदान में सहकार पैनल

परिवर्तन पैनल के खिलाफ सहकार पैनल ने हुंकार भरी है। सोमवार 15 जून को सुबह 11:30 बजे ठाणे के टिप-टॉप प्लाजा में पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया है। आयोजकों की तरफ से दावा किया गया है कि पत्रकार परिषद में राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, सांसद नरेश म्हस्के एवं सुरेश (बाल्या मामा) म्हात्रे, विधायक किसन कथोरे, बहुजन विकास आघाड़ी के नेता हितेंद्र ठाकुर, विधायक रविंद्र फाटक, राजेंद्र गावित, बालाजी किणीकर, राजेश मोरे, शांताराम मोरे, विलास तारे, प्रकाश भोईर, पूर्व विधायक सुनील भुसारा, शिवसेना नेता प्रकाश पाटिल, शिवसेना के उपनेता विजय चौगुले, कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, ठाणे जिला बैंक के पूर्व अध्यक्ष शिवाजीराव शिंदे, राजेंद्र पाटिल, अरुण पाटिल, शिवसेना सचिव राम रेपाले और ठाणे मनपा सदन के नेता हनमंत जगदाले समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे