मेट्रो ट्रेन (फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे से भिवंडी और कल्याण-उल्हासनगर तक दौड़ेगी मेट्रो, 34.21 किमी का होगा पूरा नेटवर्क; जानें रूट और स्टेशन

Metro 5 And 5A Route: एमएमआरडीए के मेट्रो-5 और 5A प्रोजेक्ट से ठाणे, भिवंडी, कल्याण और उल्हासनगर जुड़ेंगे। पहले चरण का ट्रायल शुरू हो चुका है और नेटवर्क 34.21 किमी का होगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • मेट्रो-5 का पहला चरण कापूरबावड़ी से धामणकर नाका तक है।

  • 11.9 किमी के हिस्से में छह नए स्टेशन बनाए गए हैं।

  • कापूरबावड़ी स्टेशन पर मेट्रो-4 से इंटरचेंज मिलेगा।

  • मेट्रो-4, मेट्रो-12 और उपनगरीय रेलवे से भी नेटवर्क को जोड़ने की योजना है।

Thane Metro 5 And 5A Route: मुंबई महानगर क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मेट्रो मार्ग-5 और इसका विस्तारित मेट्रो-5A प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। इससे ठाणे, भिवंडी, कल्याण और उल्हासनगर के बीच आवागमन करने वाले लाखों नागरिकों को आने वाले समय में मेट्रो का नया विकल्प मिलेगा।

इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को सड़क मार्गों पर भारी ट्रैफिक से निजात मिल सकेगी। एमएमआरडीए की मेट्रो-5 परियोजना को ठाणे-भिवंडी-कल्याण कॉरिडोर के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसके पहले चरण में ठाणे के कापूरबावड़ी से भिवंडी के धामणकर नाका तक पहले चरण का निर्माण पूरा हो गया है। इस मार्ग पर मेट्रो का ट्रायल भी शुरू हो गया है।

11.9 किमी के मार्ग पर दौड़ेगी मेट्रो

मेट्रो-5 के पहले चरण में ट्रायल रन शुरू हो चुके हैं। निर्माण कार्य के बाद अब सिस्टम की जांच, परीक्षण और सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। 11.9 किमी के इस हिस्से में बालकुम, कशेली, काल्हेर, पूर्णा, अंजुरफाटा और धामणकर नाका सहित 6 नए स्टेशन होंगे। कापूरबावड़ी पर मेट्रो-4 से भी इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। मेट्रो 5 के लिए कशेली में डिपो भी लगभग तैयार हो गया है।

खाड़ी पार करने वाली पहली मेट्रो

इस मार्गिका के निर्माण में क्षेत्र की भौगोलिक और यातायात संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखा गया है। कशेली दक्षिण खाड़ीवर 550 मीटर और कशेली उत्तर खाड़ीवर 110 मीटर लंबे पुल बनाए गए हैं। इन दोनों खाड़ियों को पार करने वाला मेट्रो कॉरिडोर भारत में अपनी तरह का पहला प्रकल्प बताया गया है। इसके अलावा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर और समर्पित मालवाहक गलियारे (डीएफसी) को जमीन के ऊपर से पार करने वाला यह एमएमआर का पहला मेट्रो वायडक्ट भी है।

क्या है मेट्रो-5A की खासियत?

मेट्रो-5A इस परियोजना का महत्वपूर्ण विस्तार है। संशोधित योजना के अनुसार, धामणकर नाका से आगे भिवंडी-दुर्गाडी होते हुए कल्याण तक मेट्रो नेटवर्क बढ़ाया जाएगा। इसके साथ दुर्गाडी से खड़कपाड़ा और भोईरवाडी के रास्ते कल्याण तथा भोईरवाडी से उल्हासनगर तक सीधी कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी।

मेट्रो-5A और इसके आगे की कुल लंबाई लगभग 11.83 किलोमीटर होगी। इसमें दुर्गाडी, खड़कपाड़ा, भोईरवाडी, छत्रपति शिवाजी पथ, शांति नगर, छत्रपति शिवाजी चौक और उल्हासनगर क्षेत्र को जोड़ने वाले स्टेशन प्रस्तावित हैं।

34.21 किलोमीटर का होगा पूरा नेटवर्क

मेट्रो-5 के पहले चरण, दूसरे चरण और मेट्रो-5A विस्तार को मिलाकर पूरा नेटवर्क लगभग 34.21 किलोमीटर का होगा। इससे ठाणे जिले के भिवंडी, कल्याण और उल्हासनगर के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा। मेट्रो-4, मेट्रो-12 और उपनगरीय रेलवे नेटवर्क के साथ इंटरचेंज की सुविधा मिलने से एमएमआर के नागरिकों को आगे की यात्रा के लिए भी कई विकल्प उपलब्ध होंगे।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत