सड़क हादसा (pic credit; social media) 
ठाणे

कंटेनर की चपेट में आए तीन दोस्त, दो की मौके पर मौत, एक गंभीर

Thane News: अंबरनाथ में हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से तीन दोस्त हादसे का शिकार हो गए। दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर हालत में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

सोनाली चावरे

Thane Accident: अंबरनाथ काटई रोड पर डी मार्ट के पास हाईवे पर ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों में से दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक एक ही बाइक पर ट्रिपल सीट बैठकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पालेगांव के पास डी मार्ट के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शव सड़क पर बुरी तरह कुचल गए। तीसरे युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे में जिनकी मौत हुई है, उनके नाम सायम बिंद और श्याम राजभर बताए जा रहे हैं। दोनों वासर गांव के रहने वाले थे। वहीं गंभीर रूप से घायल वैभव जाधव गायकवाड़ पाड़ा का निवासी है। तीनों दोस्त आपस में बेहद करीबी थे और रोज साथ घूमते-फिरते थे, लेकिन सोमवार की सुबह उनकी यह आखिरी सवारी बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि हाईवे पर अक्सर भारी वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं और पुलिस कार्रवाई के बावजूद हादसे थम नहीं रहे।

गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि अगर हाईवे पर ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होते तो उनके लाल आज जिंदा होते। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा

दिल्ली से अचानक आया बुलावा...नितिन नबीन और नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात से तेज हुई सियासी हलचल; जानें मायने