महेश गायकवाड़ बनाम सुलभा गायकवाड़ (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Thane News: 'मेहनत करे मुर्गा, अंडा खाए फकीर', सोशल मीडिया पर भिड़े गायकवाड़

Maharashtra में कभी भी मनपा चुनाव की घंटी बज सकती है। विकास कार्यों के नाम पर श्रेय लेने की जंग की भी शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में हाल ही में सुलभा गायकवाड़ पूर्व नगरसेवक महेश गायकवाड़ से भिड़ गई।

अपूर्वा नायक

Kalyan News In Hindi: मनपा चुनाव की दुंदभी कभी भी बज सकती है, जिसको लेकर राजनीति तेज हो गयी है। मनपा के कामकाज को लेकर टीका टिप्पणी के साथ ही सत्तारूढ़ दल शिवसेना-भाजपा में काम का श्रेय लेने की भी होड़ शुरू हो गयी है।

कल्याण पूर्ण में मनपा की तरफ से सड़कों का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जिसका जायजा लेने भाजपा विधायक सुलभा गायकवाड़ पहुंचीं। जिसको लेकर शिवसेना के पूर्व नगरसेवक महेश गायकवाड़ ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मेहनत करे मुर्गा, अंडा खाए फकीर।

भाजपा विधायक सुलभा गायकवाड़ के पति गणपत गायकवाड़ एवं शिवसेना शहर प्रमुख रहे महेश गायकवाड़ के बीच पुरानी अदावत है। पुलिस स्टेशन के अंदर महेश गायकवाड़ पर फायरिंग के आरोप में तत्कालीन विधायक गणपत गायकवाड़ अभी भी जेल में हैं। कल्याण पूर्व में गड्ढों की समस्या को लेकर पिछले दिनों शिवसेना के पूर्व नगरसेवक महेश गायकवाड़ ने मनपा प्रशासन पर तंज कसते हुए गड्डा प्रतियोगिता आयोजित की थी।

विधायक सुलभा का जायजा लेना लगा नागवार

इस पहल के बाद, भाजपा विधायक सुलभा गायकवाड़ ने पालिका अधिकारियों से संपर्क कर गड्ढे भरने के निर्देश दिए, अब महेश गायकवाड़ और सुलभा गायकवाड़ के बीच श्रेय लेने की जंग छिड़ गई है। मनपा की तरफ से कल्याण पूर्व में सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू है। मरम्मत कार्य का जायजा लेने विधायक गायकवाड़ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचों, जो महेश गायकवाड़ को नागवार गुजरी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मेहनत करे मुर्गा, अंडा खाए फकीर।

विधायक के प्रयास से काम शुरू

  • गायकवाड़ ने कहा है कि हमने एक महीने पहले आयुक्त अभिनव गोयल और अन्य अधिकारियों के साथ कल्याण पूर्व की खराब सड़कों और गड्डों की स्थिति दिखाई थी।
  • उस समय आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई का था। आश्वासन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
  • अब विधायक सुलभा गायकवाड़ के आदेश पर अचानक काम शुरू कर दिया गया है।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे हैं मुलाकात

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा