सीएम फडणवीस से मिलते सुभाष भोईर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

ठाणे के पूर्व MLA सुभाष भोईर की BJP एंट्री के संकेत, फडणवीस से बढ़ी नजदीकियां, शिंदे को लगेगा झटका

Thane Politics: ठाणे के पूर्व विधायक सुभाष भोईर के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज। फडणवीस से बढ़ती मुलाकातों और स्नेहभोजन में मौजूदगी से चर्चा गर्म, मनपा चुनाव से पहले एंट्री संभव।

आकाश मसने

Subhash Bhoir BJP Entry News: ठाणे मनपा में विपक्ष के नेता रहे शिवसेना के पूर्व विधायक सुभाष भोईर जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भोईर की पिछले कुछ महीनों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बढ़ रही नजदीकियों को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बदलापुर में चुनाव प्रचार के लिए आए थे। उस दौरान उन्होंने पार्टी के अंबरनाथ तालुका अध्यक्ष राजेश पाटिल के घर पर स्नेहभोजन किया। उस दौरान सुभाष भोईर की मौजूदगी ने इस चर्चा को बल दिया है। पूर्व विधायक सुभाष सुभाष भोईर कांग्रेस, राष्ट्रवादी पार्टी में रहे हैं।

विधानसभा एवं विधान परिषद के सदस्य रहे सुभाष भोईर ठाणे मनपा में वर्षों तक नगरसेवक रहे हैं। विपक्ष के नेता पद की भूमिका को भोईर ने आक्रामक तरीके से निभाई थी। शिवसेना में हुई अब तक की सबसे बड़ी बगावत के समय में सुभाष भोईर ने उद्धव ठाकरे का साथ दिया।

भाजपा को जमीन से जुड़े नेताओं की तलाश

राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे के खिलाफ शंखनाद करने वाले भोईर को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था एवं विधानसभा चुनाव में भी सफलता नहीं मिली। ठाणे जिले में एकनाथ शिंदे के वर्चस्व को तोड़ने के लिए भाजपा को जमीन से जुड़े नेताओं की तलाश है। भोईर की ठाणे मनपा के दिवा, शील फाटा के साथ साथ ही पूरे कल्याण ग्रामीण क्षेत्र मे अच्छी पकड़ है। भोईर पिछले दो विधानसभा चुनावों में भले ही पराजित हुए हैं लेकिन आगरी समाज में उनकी अच्छी पैठ है।

स्नेहभोजन में रहे मौजूद

अंबरनाण तालुका अध्यक्ष राजेश पाटिल के घर पर स्नेहभोजन के समय राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक, मुरबाड के विधायक किसन कथोरे सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद थे, भाजपा नेताओं के बीच पूर्व विधायक सुभाष भोईर की मौजूदगी ने उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा को बल मिला है।

इसके पहले भीईर कल्याण से कलंबोली तक के मार्ग को 8 लेन की बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले थे। नवी मुंबई एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर भी भोईर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात थी।

सूत्रों ने बताया कि इन मुलाकातों के पीछे भाजपा में शामिल होने बाबत चर्चा प्रमुख कारण है। भोईर पार्टी में शामिल होने के बदले विधान परिषद या राज्य मंत्री दर्जा वाला कोई महामंडल चाहते हैं। बताया गया कि मनपा चुनाव की घोषणा के पहले भोईर की भाजपा में एंट्री हो सकती है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल