Maharashtra political statement (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

अगर गणेश नाइक में हिम्मत है तो मेरे खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ें, श्रीकांत शिंदे की गणेश नाइक को खुली चुनौती

Shrikant ShindeVs Ganesh Naik: सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, भाजपा नेता गणेश नाइक अंबरनाथ में को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो आगामी लोकसभा चुनाव में उनके खिलाफ मैदान में उतरकर दिखाएं।

आंचल लोखंडे

Ambernath Political News: राज्य के वनमंत्री एवं भाजपा नेता गणेश नाइक द्वारा लगातार शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उनके पुत्र सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे पर की जा रही आलोचना का जवाब सांसद डॉ. शिंदे ने महाशिवरात्रि के दिन दो टूक शब्दों में दिया। उन्होंने कहा कि अगर गणेश नाइक में थोड़ी भी हिम्मत है, तो वे आगामी लोकसभा चुनाव में उनके खिलाफ मैदान में उतरकर दिखाएं। इससे उन्हें शिवसेना और हमारे नेता एकनाथ शिंदे की राजनीतिक ताकत का खुद ही एहसास हो जाएगा।

महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार दोपहर डॉ. श्रीकांत शिंदे अंबरनाथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद स्थानीय मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बयान दिया। सांसद डॉ. शिंदे ने गणेश नाइक की बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश नाइक उम्र के कारण कई बार पुरानी बातें भूल जाते हैं और हर विषय की आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि नाइक को हमें बदनाम करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए और यह भी याद रखना चाहिए कि जनता उन्हें पहले ही हरा चुकी है।

...आनंद परांजपे पहले हरा चुके हैं

उन्होंने आगे कहा कि अगर गणेश नाइक अपनी इच्छा पूरी करना चाहते हैं, तो वे आगामी लोकसभा चुनाव में कल्याण, ठाणे या किसी भी क्षेत्र से उनके खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हराने की हिम्मत नाइक में नहीं है और हार का अनुभव नाइक परिवार को पहले से है। डॉ. शिंदे ने कहा कि शिवसेना की ताकत का अंदाजा उन्हें होना चाहिए, क्योंकि वन मंत्री के पुत्र को भी शिवसेना नेता आनंद परांजपे पहले हरा चुके हैं, जबकि उस समय परांजपे राजनीति में नए थे।

कई पदाधिकारी उपस्थित

एक डॉक्टर होने के नाते डॉ. शिंदे ने कहा कि एक उम्र के बाद व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है और कई पुरानी बातें भूलने लगता है, और नाइक भी इसी स्थिति से गुजर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक डॉ. बालाजी किणीकर, उल्हासनगर मनपा में शिवसेना के गुट नेता अरुण आशान, अंबरनाथ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुनील चौधरी, उपाध्यक्ष सदाशिव पाटिल और शिवसेना के गुट नेता रवि करंजुले सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

रूस-यूक्रेन वॉर खत्म करने में मदद करेगा भारत, मॉस्को-कीव के संपर्क में नई दिल्ली, PM मोदी के प्रयासों पर नजरें

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार