एकनाथ शिंदे (pic credit; social media) 
ठाणे

ठाणे में शिवसेना की दिखी ताकत,रांका SP के कई पदाधिकारी शामिल, शिंदे बोले- सत्ता है पर दुरुपयोग नहीं

Thane News: ठाणे में डीसीएम शिंदे की मौजूदगी में के कई पदाधिकारी शिवसेना में शामिल हुए। शिंदे ने कहा कि सत्ता और अधिकार मेरे पास हैं, लेकिन मैंने कभी उनका दुरुपयोग नहीं किया।

सोनाली चावरे

Eknath Shinde:  ठाणे मनपा चुनाव नजदीक आते ही महाराष्ट्र की राजनीति में आयाराम-गयाराम का खेल तेज हो गया है। नेता और पदाधिकारी एक दल छोड़ दूसरे दल का दामन थाम रहे हैं। मंगलवार को इसका बड़ा उदाहरण ठाणे में देखने को मिला, जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के कई पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना का भगवा ओढ़ लिया।

शिवसेना मुख्यालय आनंद आश्रम में आयोजित भव्य प्रवेश कार्यक्रम में डीसीएम एकनाथ शिंदे ने पार्टी की रीति-नीति और राजनीति पर खुलकर अपनी बात रखी। शिंदे ने कहा- “मेरे हाथ में सत्ता है, मेरे पास अधिकार हैं, लेकिन मैंने कभी सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया। हमारी पार्टी में भाई-भतीजावाद के लिए कोई जगह नहीं है। यहां मेहनत और समर्पण से ही पहचान और सम्मान मिलता है।”

आज दुश्मन भी बने साथी

 एकनाथ शिंदे ने कार्यक्रम में यह भी कहा कि जो लोग पहले शिवसेना के खिलाफ काम कर रहे थे, आज वही हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। लेकिन हमने कभी उनके खिलाफ दुर्भावना नहीं रखी। राजनीति दूरदर्शिता से करने का नाम है, और शिवसेना यही सिखाती है।

इस मौके पर सांसद श्रीकांत शिंदे, शिवसेना सचिव राम रेवाले, ठाणे लोकसभा संपर्क प्रमुख मनोज विधि, पूर्व नगरसेवक योगेश जानकर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एनसीपी (एसपी) के कई नेताओं ने थामा भगवा

एनसीपी (शरद पवार गुट) के पदाधिकारी विक्रम खामकर, प्रफुल्ल कांबले, पीटर डिसूजा, विलास पाटिल, अभिषेक कुमालकर और सुनील कुराडे सहित कई नेताओं ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। इस सामूहिक प्रवेश से शिवसेना का ठाणे में जनाधार और मजबूत होने का दावा किया जा रहा है।

परिवार संग पूजा-अर्चना

कार्यक्रम के पहले उप मुख्यमंत्री शिंदे ने परिवार के साथ दुर्गा माता की पूजा-अर्चना भी की और फिर मंच से शिवसैनिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना में अवसरवाद नहीं, बल्कि ईमानदारी और निष्ठा का बोलबाला है।

भोपाल में 12 दिसंबर को जुटेंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज, आखिर लाल परेड ग्राउंड पर क्यों अटक रहा पेंच?

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज