सड़क परिवहन व्यवस्था प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
ठाणे

ठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम

Thane Traffic Jam: ठाणे जिले में लगातार बारिश से घोड़बंदर रोड और शील फाटा पर भारी जाम लग गया। मालशेज और कसारा घाट में भूस्खलन के बाद प्रशासन ने मलबे को हटाकर यातायात बहाल किया।

रूपम सिंह

Thane Traffic Jam Malshej Ghat Landslide: ठाणे जिले में लगातार एक सप्ताह से हो रही बारिश की वजह से सड़क परिवहन व्यवस्था बदहाल हो गयी है। सड़क पर पानी भरने एवं गड्डों की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी है। जबकि कसारा एवं मालशेज घाट में लैंडस्लाइड की वजह से वाहन चालकों एवं यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ठाणे शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले घोड़बंदर रोड पर पानी भरने से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। शील फाटा पर ट्रैफिक जाम की वजह से नौकरी पेशा लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठाणे-भिवंडी रोड पर काल्हेर-कशेली में भी ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी हुई।

एक घंटे में साफ कर दिया गया सड़क से मलबा

बारिश का मौसम शुरू होते ही मालशेज घाट में लैंडस्लाइड का दौर जारी है। मंगलवार को घाट में एक और लैंडस्लाइड हुआ। हालांकि, प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से सड़क पर लैंडस्लाइड को सिर्फ एक घंटे में हटा दिया गया। मालशेज घाट से अहिल्यानगर की ओर टनल पार करने से पहले, मुरबाड की तरफ करीब आधा किलोमीटर दूर दो अलग-अलग जगहों पर पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी के ढेर सीधे सड़क पर गिरे, शुरू में तेज बारिश और घने कोहरे की वजह से यात्रियों की मुश्किले बहुत बढ़ गई।

ट्रैफिक पूरी तरह थम गयी। लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गई। युद्धस्तर पर काम करते हुए, सिर्फ एक घंटे में सड़क पर मिट्टी और पत्थर के ढेर पूरी तरह से हटा दिए गए, मालशेज घाट इलाके में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। इसलिए, एहतियात के तौर पर गाडियां बहुत धीमी स्पीड से चल रही हैं। तहसील प्रशासन ने बताया है कि सड़क खुलने से हालात अब पूरी तरह नॉर्मल और कंट्रोल में हैं।

सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगीं लंबी-लंबी कतारें

पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से ठाणे-घोड़बंदर रोड पर पानी भर गया है। साथ ही घाट रोड पर ट्रैफिक लगभग थम गया है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लगने से लोग एक घंटे से ज्यादा समय से ट्रैफिक जाम में फंसे हुए थे। मंगलवार सुबह से घोड़बंदर इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, संजय गांधी नेशनल पार्क इलाके से पानी का बहाव ज्यादा होने की वजह से करपे कंपाउंड इलाके में सड़क पर पानी जमा हो गया।

उल्टी दिशा में वाहन चलाने से गंभीर हुई समस्या

इस वजह से कई स्थानों पर ट्रैफिक धीमा हो गया है और कुछ गाड़ियों के इंजन में पानी घुसने की वजह से वे सड़क पर ही बंद हो गई हैं। ठाणे से वर्सोवा की ओर जाने वाला ट्रैफिक बहुत धीमी स्पीड से चल रहा था, इसलिए कुछ ड्राइवर उल्टी दिशा में गाड़ी चलाने की कोशिश करने लगे, इससे ट्रैफिक जाम हो गया। सुबह के पीक आवर में दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लगने की वजह से हजारों यात्री फंस गए।

हिवाला पॉइंट के पास भूस्खलन

लगातार हो रही बारिश से पुराने और नए कसारा घाटों में लैंडस्लाइड से मुंबई-नासिक हाईवे पर ट्रैफिक पर बड़ा असर पड़ा है। मुंबई-नासिक हाईवे पर पुराने कसारा घाट में हिवाला पॉइट के पास हाईवे पर भारी मात्रा में भूस्खलन और मिट्टी का मलबा गिर गया। इस वजह से मुंबई से नाशिक जाने वाले ट्रैफिक को कुछ देर के लिए वन-वे रूट पर चलाना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे आपदा प्रबंधन टीम के मौके पर पहुंचने के बाद जेसीबी की मदद से लैंडस्लाइड और मिट्टी के मलबे को हटाया गया।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 2 की मौत, कई अब भी दबे, मौके पर पहुंचे LG

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी