प्रताप सरनाईक (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Thane: मीरा-भाईंदर में एजुकेशन हब और यूनिवर्सिटी का वादा, छात्रवृत्ति भी मिलेगी

Mira Bhayandar में शिवसेना नेता और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने वचननामा जारी किया।इसमें पुरानी बिल्डिंग्स का रीडेवलपमेंट, एजुकेशन हब, फ्री वाईफाई सहित छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणाएँ शामिल है।

अपूर्वा नायक

Pratap Sarnaik Statement In Mira Bhayandar: राज्य के परिवहन मंत्री एवं शिवसेना के नेता प्रताप सरनाईक ने रविवार को श्विकास का विजन, प्रताप सरनाईक का मिशनर नामक वचननामा घोषित किया।

इस वचननामा में मुख्य रूप से मीरा-भाईंदर शहर की पुरानी अवैध इमारतों को अधिकृत कर उनका रिडेवलपमेंट किए जाने का ठोस वादा किया गया है। इसके साथ ही शहर में हुए कई विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उनके पूरा होने या शुरू होने की पूरी जानकारी ने परिवहन मंत्री ने दी है।

शिवसेना के वचननामे के मुताबिक, मीरा-भाईंदर में 1984 से पहले बनी पुरानी और खतरनाक बिल्डिंग्स के रीडेवलपमेंट को आसान बनाया जाएगा और उनमें रहने वालों को अधिकृत और सुरक्षित घर दिया जाएगा।

शिवसेना के वचन पत्र में साफ किया गया है कि पुरानी इमारतों के रीडेवलपमेंट के लिए स्वतंत्र रूप से जीआर निकाल कर स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नियमों को व्यवहारिक एवं आसान बनाया जाएगा।

मीरा भाईंदर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए मीरा-भाईंदर में एक एजुकेशन हब और यूनिवर्सिटी बनाने का आश्वासन दिया गया है। प्रताप सरनाईक के अनुसार यदि शहर में जाने-माने एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन और अलग-अलग यूनिवर्सिटी लाई जाती हैं, तो स्थानीय स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

इसके अलावा शहर को एक फ्री वाईफाई सिटी के तौर पर डेवलप किया जाएगा, स्टूडेंट्स, व्यापारियों और नागरिकों को फ्री इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। डिजिटल एजुकेशन, ई-गवर्नेस और बिजनेस को बढ़ावा दिया जाएगा।

शिवसेना के वचन पत्र में यह भी कहा गया है कि शहरी ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए एक मॉडर्न और इको-फ्रेंडली पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इस बहुउद्देश्यीय प्रोजेक्ट की वजह से मीरा-भाईंदर शहर में स्मार्ट मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा।

प्रतिवर्ष 100 छात्रों को SS की तरफ से छात्रवृत्ति

स्पर्धा परीक्षाओं की तैयारी के लिए यूपीएससी और एमपीएससी के लिए स्वतंत्र प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जाएगा। हर साल 100 विद्यार्थियों को शिवसेना की तरफ से छात्रवृत्ति दी जाएगी। परिवहन मंत्री सरनाईक नै बताया कि इससे सामान्य परिवार के युवाओं की प्रशासकीय सेवा में जाने का मौका मिलेगा।

डीम्ड कन्वेयन्स शुल्क माफ

मीरा-भाईंदर शहर की हाउसिंग सोसायटियों में रहने वालों को राहत देने के लिए, डीम्ड कन्वेयन्स प्रोसेस फीस पूरी तरह माफ कर दी जाएगी, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा। साथ ही, उत्तन में एक अलग आरटीओ ऑफिस खुलने से, गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस और दूसरी ट्रांसपोर्ट सर्विस लोकल लेवल पर जल्दी और आसानी से मिलेगी। ऐसा वादा शिवसेना के वचन पत्र में किया गया है। सरनाईक ने कहा कि अब मेरा मिशन ही मीरा-भाईंदर का ट्रांसफॉर्मेशन करना है।

Jitendra Mishra: कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO?

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, जितेंद्र मिश्रा को मिली कमान

मोदी के गुंडो ने इतना परेशान किया, PM को गाली देने वाली रुचिका सिंह के नए VIDEO पर मचा सियासी बवाल

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा