प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

पनवेल में खौफनाक वारदात, भाई ने भाई की जान ली, वजह जानकर दहल उठेंगे

Panvel Murder: पनवेल में रिश्तेदार की पत्नी से 'अनैतिक' संबंध को लेकर झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की पत्थर से हत्या कर दी। आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।

अर्पित शुक्ला

Thane News: ठाणे जिले के निकट पनवेल में रिश्तेदार की पत्नी के साथ 'अनैतिक' संबंध के कारण एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की पत्थर मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) प्रशांत मोहिते ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करंजदे सेक्टर पांच में हुई।

डीसीपी ने कहा, "पुलिस को हेल्पलाइन 112 पर रात 8:37 बजे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद बीट मार्शल विलास बिराजी करांदे और राजेंद्र कृष्ण केनी घटनास्थल पर पहुंचे।

आरोपी नागेश काले (32) को दत्तू काले (45) की पत्थर से हत्या करने के बाद भागते समय पकड़ लिया गया।" मोहिते ने बताया, "मृतक के, अपने रिश्तेदार के भाई की पत्नी के साथ संबंध थे, जिसके कारण उसके और उसके भाई के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पनवेल सिटी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला