ठाणे रेलवे स्टेशन पर लगे एस्केलेटर का पर सांसद नरेंद्र म्हस्के व अन्य सोर्स: सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी राहत, सांसद म्हस्के ने नए एस्केलेटर और मुफ्त शौचालय का किया लोकार्पण

Thane Railway Station: मुंबई के व्यस्त ठाणे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए नए एस्केलेटर और मुफ्त शौचालय का लोकार्पण किया गया है, जिससे रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आकाश मसने

Highlights

  • ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 पर नया एस्केलेटर शुरू।

  • डी मार्ट फाउंडेशन के सीएसआर फंड से अत्याधुनिक मुफ्त शौचालय बनाया।

  • सांसद नरेश म्हस्के के प्रयासों से शुरू हुई दोनों सुविधाएं।

Thane Railway Station New Escalator: मुंबई एमएमआर के सबसे व्यस्त ठाणे रेलवे स्टेशन पर दिवाली के पहले यात्रियों को दो नई सुविधाओं की सौगात मिली है। बढ़ती यात्री भीड़ और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को सांसद नरेश म्हस्के के हाथों नए एस्केलेटर और मुफ्त शौचालय सुविधा का लोकार्पण किया गया। इनमें प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के लिए सीएसएमटी दिशा की ओर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) नंबर-1 पर स्थापित नया एस्केलेटर तथा प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर डी मार्ट फाउंडेशन के सहयोग से बनाया गया मुफ्त शौचालय शामिल है।

ठाणे रेलवे स्टेशन से लाखों यात्री करते हैं सफर

ठाणे रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्री लोकल ट्रेनों के अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से सफर करते हैं। खासकर प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 पर लंबी दूरी की ट्रेनों के आने-जाने के समय भारी भीड़ रहती है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। यात्रियों की इस समस्या को शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के के सामने उठाया गया था। उनके लगातार प्रयासों के बाद रेलवे ने कुछ ही दिनों में नया एस्केलेटर स्थापित किया।

ठाणे रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर का निर्माण इस तरह किया गया है कि मौजूदा सीढ़ियों के इस्तेमाल में कोई बाधा न आए। पुरानी सीढ़ियों के दोनों ओर डेक की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्री एक साथ एस्केलेटर और सामान्य सीढ़ियों का उपयोग कर सकेंगे।

ठाणे रेलवे स्टेशन पर लगे एस्केलेटर की जानकारी लेते सांसद नरेंद्र म्हस्के व अन्य

डी मार्ट फाउंडेशन की पहल

डी मार्ट फाउंडेशन और मध्य रेलवे के संयुक्त प्रयास से ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मुफ्त शौचालय की सुविधा शुरू की गई है। नए शौचालय ब्लॉक में 24 घंटे सफाई कर्मचारियों की तैनाती रहेगी और यात्री इसका निःशुल्क इस्तेमाल कर सकेंगे।

डी मार्ट फाउंडेशन ने सीएसआर फंड उपलब्ध कराया

इसके निर्माण में डी मार्ट फाउंडेशन ने सीएसआर फंड उपलब्ध कराया है, जबकि पानी, बिजली, ड्रेनेज और रखरखाव की जिम्मेदारी मध्य रेलवे की होगी। इसके अलावा अब स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई का काम भी डी मार्ट के माध्यम से किया जाएगा।

ठाणे रेलवे स्टेशन फ्री शौचालय का उद्घाटन करते सांसद नरेंद्र म्हस्के व रेलवे अधिकारी

सांसद नरेश म्हस्के समेत ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर यात्री संगठनों के पदाधिकारियों ने नई सुविधा के लिए सांसद नरेश म्हस्के का सत्कार किया। कार्यक्रम में शहर प्रमुख हेमंत पवार, स्टेशन मैनेजर अपर्णा देवधर, डी मार्ट फाउंडेशन के प्रमुख जयदीप सोमण सहित रेलवे के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए ठाणे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना जरूरी है। इन दोनों सुविधाओं से यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ और सुरक्षित होगा।

राहुल गांधी पर बरसे CM फडणवीस, बोले- 4500 वोट के गोकुल संघ के लिए दिल्ली से ट्वीट करना पड़ रहा

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष सत्र को तैयार, बोले- वोट बचाने नहीं, घुसपैठियों के लिए थी रैली

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की