हनीट्रैप मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
ठाणे

इंस्टाग्राम पर 'हनीट्रैप': लड़की बनकर छात्र को फंसाया, कल्याण में किया अगवा; ₹20 लाख की मांगी फिरौती

Navi Mumbai Kidnapping: नवी मुंबई के किशोर को इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर फंसाया, फिर फिरौती के लिए किया अगवा। पुलिस ने कल्याण से सुरक्षित छुड़ाया, 4 गिरफ्तार।

प्रिया जैस

Kalyan Crime News: फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए 15 वर्षीय एक लड़के को बहला-फुसलाकर चार युवकों ने फिरौती के लिए अगवा कर लिया लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मुक्त करा लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पर दसवीं कक्षा के इस छात्र के सामने खुद को युवती बताकर एक आरोपी ने उससे दोस्ती की।

आगे चलकर, उसने लड़के के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित करते हुए उसे एक रोमांटिक रिश्ते का आभास कराया और उसका पूरा विश्वास जीत लिया। पुलिस का कहना था कि एक दिन आरोपी ने लड़के को ठाणे जिले के कल्याण (पूर्व) के नंदिवली में मिलने के लिए बुलाया। तब लड़का ऐप आधारित ‘कैब' से उस स्थान पर पहुंचा।

आरोपियों ने मांगी फिरौती

पुलिस के मुताबिक लेकिन वहां चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे एक रिहायशी इमारत के एक कमरे में कैद कर लिया। आरोपियों ने लड़के के रिश्तेदारों से संपर्क किया और 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। उन्होंने अपनी मांग को लेकर लड़के के रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर एक ‘वॉयस मैसेज' भेजा।

4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि 28 दिसंबर को किशोर के माता-पिता से शिकायत मिलने के बाद उसने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सहयोग से उस वाहन का पता लगाया जिसने लड़के को उस स्थान पर छोड़ा था। अधिकारी ने बताया कि और जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने नंदिवली में एक कमरे पर छापा मारा तथा लड़के को मुक्त कराया।

पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार जायसवाल (24), विशाल पासी (19), चंदन मौर्य (19) और सत्यम यादव (19) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपहरण और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है और अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला