अकासा एयर जेद्दा उड़ान (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

नवी मुंबई से जेद्दा के लिए 15 दिसंबर से शुरू होगी अकासा एयर की सीधी उड़ान, मुंबई-न्यूयॉर्क फ्लाइट भी हुई बहाल

Akasa Air International Flights: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 दिसंबर से अकासा एयर की जेद्दा के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी। रोजाना दो फ्लाइट संचालित होंगी।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • अकासा एयर 15 दिसंबर से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी।

  • इस रूट पर 197 सीटों वाले बोइंग 737 मैक्स-8 विमान से प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी।

  • जेद्दा मक्का और मदीना जाने का प्रमुख प्रवेश द्वार है। सीधी उड़ान शुरू होने से महाराष्ट्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Navi Mumbai To Jeddah Flight: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी अरब के जेद्दा शहर के लिए अकासा एयर की सीधी उड़ान सेवा 15 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इस मार्ग पर रोजाना दो उड़ानों का संचालन किया जाएगा, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र सहित पूरे महाराष्ट्र के यात्रियों को सऊदी अरब के लिए एक और अंतरराष्ट्रीय विकल्प उपलब्ध होगा। इस सेवा के लिए 197 सीट क्षमता वाले बोइंग 737 मैक्स-8 विमानों का उपयोग किया जाएगा।

पहली उड़ान नवी मुंबई हवाई अड्डे से तड़के (सुबह) 4:45 बजे जेद्दा के लिए रवाना होगी। दूसरी उड़ान शाम 5:25 बजे रवाना होगी। वहीं जेद्दा से आने वाले विमान क्रमशः सुबह 7:35 बजे और अगले दिन तड़के 5:25 बजे नवी मुंबई पहुंचेंगे। मक्का और मदीना जैसे पवित्र शहरों का मुख्य प्रवेश द्वार जेद्दा होने के कारण, सीधी सेवा शुरू होने से उमरा और हज यात्रियों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी।

मुंबई-न्यूयॉर्क के बीच सीधी उड़ान सेवा फिर शुरू

इराक का हवाई क्षेत्र भारतीय विमानन कंपनियों के लिए फिर से खुलने से एयर इंडिया की मुंबई और दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ाने एक बार फिर सीधी शुरू हो गई है। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पिछले कुछ महीनों से इन विमानों को ईंधन भरने के लिए रोम (इटली) में रुकना पड़ता था। अब इस हॉल्ट को रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों के लगभग चार घंटे की बचत हो रही है।

सेवा 4 नवंबर से बहाल

यह सेवा 4 नवंबर से बहाल कर दी गई है। अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के कारण पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र के उपयोग पर प्रतिबंध और सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा हो गई थी। इस वजह से एयर इंडिया को भारत से अमेरिका जाने वाली लंबी दूरी की उड़ानों के मार्ग बदलने पड़े थे। अब इराक का हवाई क्षेत्र उपलब्ध होने के बाद एयर इंडिया ने नए मागों का उपयोग शुरू कर दिया है।

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास