मुरबाड दिवाली कार्यक्रम (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

अविनाश देशमुख ने बांटा शारदा का शिधा किट, सूखाग्रस्त किसान और आदिवासीयों के साथ शरद पवार गुट ने मनाई दिवाली

Sharda Cha Shidha Kit: महाराष्ट्र के मुरबाड तालुका के खुटारवाडी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) और जितेंद्र आव्हाड फाउंडेशन की ओर से सूखाग्रस्त किसानों और आदिवासी परिवारों के साथ दिवाली मनाई गई।

अशोक वर्मा, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • मुरबाड तालुका के खुटारवाडी में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) और डॉ. जितेंद्र आव्हाड फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से दिवाली कार्यक्रम आयोजित किया।

  • सूखाग्रस्त किसानों और जरूरतमंद आदिवासी परिवारों को 'शारदा का शिधा' नामक दिवाली भेंट राशन किट वितरित की गई।

  • प्रदेश महासचिव अविनाश देशमुख ने कार्यक्रम का आयोजन और नियोजन किया।

Murbad Diwali Celebration: मुरबाड तालुका के खुटारवाडी में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) पार्टी और डॉ. जितेंद्र आव्हाड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिवाली के अवसर पर एक अनोखा उपक्रम चलाया गया। प्रदेश महासचिव अविनाश देशमुख के नेतृत्व में यह राशन किट वितरण कार्यक्रम किया गया ।

इस मौके पर सैकड़ों जरूरतमंद आदिवासी और सूखाग्रस्त किसान के साथ दिवाली मनाकर उन्हें "शारदा का शिधा" नामक दिवाली भेट किट वितरित की गई। इस साल पार्टी ने संकल्प लिया था कि दिवाली बड़े शहरों में नहीं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच मनाई जाएगी।

ग्रामस्थ नागरिक मौजूद

कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष काशिनाथ पाटील, ज्येष्ठ पदाधिकारी व पूर्व सभापती दिनकर पाटील, बदलापुर शहराध्यक्ष रमेश चव्हाण, जिला सचिव राजेश वानखडे, मुरबाड तालुका अध्यक्ष दीपक वाघचौरे, प्राची खड़की, वंदना भगत, अभिषेक डुंकवाल, काशिनाथ माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पुलिस पाटिल और ग्रामस्थ नागरिक मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम का आयोजन और नियोजन प्रदेश महासचिव अविनाश देशमुख के द्वारा किया गया।

दिवाली मनाने की परंपरा कायम

इस मौके पर बोलते हुए अविनाश देशमुख ने कहा, कि"दिवाली का असली आनंद फटाकों में नहीं, बल्कि जरूरतमंद के चेहरे की मुस्कान में है। जब तक किसान और आदिवासीयों के घर में दिया नहीं जलेगा, तब तक हमारी दिवाली पूरी नहीं होगी।" हर साल की तरह इस साल भी डॉ. जितेंद्र आव्हाड फाउंडेशन और शरदचंद्रजी पवार पार्टी के द्वारा गरीबों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा कायम रखी गई, जो इस साल अकालग्रस्त किसानों के साथ मनाई गई।

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति

Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज ने नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी