लगाए ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
ठाणे

मुंब्रा में जितेंद्र आव्हाड के सामने उनके हीं नेता ने लगाए ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे, और फिर...

Jitendra Awhad Rally Controversy: मुंब्रा में विधायक जितेंद्र आव्हाड की मौजूदगी में शमीम खान द्वारा “पाकिस्तान ज़िंदाबाद” नारे लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

आंचल लोखंडे

Mumbra News : शरद पवार गुट के मुंब्रा-कलवा अध्यक्ष शमीम खान द्वारा विधायक जितेंद्र आव्हाड की मौजूदगी में “पाकिस्तान ज़िंदाबाद” के नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर अब मुंब्रा पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि यह घटना लगभग 9 महीने पहले हुई एक रैली के दौरान की है।

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। इसी घटना के विरोध में मुंब्रा में पाकिस्तान के खिलाफ एक रैली निकाली गई थी, जिसमें पूर्व मंत्री एवं मुंब्रा-कलवा के विधायक जितेंद्र आव्हाड सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

आखिर क्या हुआ था

रैली के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाज़ी करते समय शमीम खान ने गलती से “पाकिस्तान मुर्दाबाद” की जगह “पाकिस्तान ज़िंदाबाद” कहा। अपनी गलती का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत नारा सुधारते हुए “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए। बताया जाता है कि यह वीडियो करीब 8 महीने पुराना है।

विडियो अब हो रहा वायरल

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, शमीम खान के खिलाफ मुंब्रा पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। वायरल वीडियो पोस्ट में घटना कि आलोचना की जा रही है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी