Girl Slap Molester Mumbai Local Train (फोटो क्रेडिट-X) 
ठाणे

युवती ने मनचले पर बरसाए दनादन थप्पड़, मुंबई लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, देखें वीडियो

Girl Slap Molester Mumbai Local Train: मुंबई लोकल में छेड़छाड़ करने वाले मनचले को युवती ने ठाणे स्टेशन पर सिखाया सबक। बुजुर्ग दंपति और युवती से बदसलूकी के आरोप में हिरासत में लिया गया।

अनिल सिंह

Mumbai Local Train Harassment: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मनचले ने लोकल ट्रेन के भीतर एक बुजुर्ग दंपति के साथ बदसलूकी की और एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। लेकिन इस बार, मनचले को अपनी करतूत का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा।

जैसे ही ट्रेन ठाणे स्टेशन पर रुकी, युवती ने हिम्मत दिखाते हुए मनचले पर दनादन थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया। स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों और लड़कियों ने भी युवती का साथ दिया और मनचले की जमकर धुनाई की।

ट्रेन के भीतर छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना चलती लोकल ट्रेन में हुई। मनचला कथित तौर पर एक बुजुर्ग दंपति को परेशान कर रहा था और उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। इसी दौरान, उसने ट्रेन में सवार एक युवती के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब युवती और बुजुर्ग दंपति ने इसका विरोध किया, तो मनचला आक्रामक हो गया। इतना ही नहीं, जैसे ही वे लोग ठाणे स्टेशन पर उतरे, मनचला उनके पीछे-पीछे स्टेशन तक आ गया। उसकी इस निर्लज्जता को देखकर युवती का सब्र टूट गया।

युवती का 'रौद्र रूप', स्टेशन पर मची अफर-तफरी

ठाणे स्टेशन पर उतरते ही युवती ने मनचले को पकड़ लिया और उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। युवती के इस 'रौद्र रूप' को देखकर मनचला हक्का-बक्का रह गया। स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों और लड़कियों ने जब पूरा मामला जाना, तो वे भी युवती के समर्थन में उतर आए और मनचले की जमकर धुनाई की। स्टेशन पर कुछ समय के लिए अफर-तफरी मच गई, लेकिन युवती की हिम्मत की सभी ने तारीफ की।

पुलिस की देरी पर नाराजगी

इस पूरी घटना के दौरान, यात्रियों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। आरोप है कि जब यह सब हो रहा था, तब पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुँच पाई। यात्रियों का कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय होती, तो मनचले को ट्रेन के भीतर ही पकड़ा जा सकता था। हालांकि, बाद में रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मनचले को हिरासत में ले लिया।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट