लोकल ट्रेन  सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

प्लेटफॉर्म तैयार, फिर भी 15 कोच लोकल की फेरी नहीं बढ़ी, खाली प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता

Thane Railway News: सांसद नरेश म्हस्के ने मध्य रेलवे डीआरएम को पत्र लिखकर ठाणे-कसारा व खोपोली मार्ग पर 15 डिब्बों वाली लोकल की फेरियां बढ़ाने और अधूरे प्लेटफॉर्म का काम जल्द पूरा करने की मांग की।

रूपम सिंह

Highlights

  • प्लेटफॉर्म तैयार, लेकिन 15 डिब्बों वाली लोकल की फेरी नहीं बढ़ी।

  • 33 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार का काम जारी।

  • खाली प्लेटफॉर्म पर असामाजिक तत्वों से यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता।

  • सांसद म्हस्के ने लोकल बढ़ाने और आरपीएफ-जीआरपी गश्त तेज करने की मांग की।

Thane Kasara Khopoli Local Trains: कई रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म का विस्तार पूरा हो चुका है, लेकिन 15 डिब्बों वाली लोकल की फेरियों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह मुद्दा सांसद नरेश म्हस्के ने उठाया। उन्होंने ठाणे-कसारा और खोपोली मार्ग पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बावजूद रेलवे प्रशासन की सुस्ती पर नाराजगी भी जताई।

उन्होंने इस रूट पर तत्काल 15 डिब्बों वाली लोकल सेवाएं बढ़ाने और अधूरे प्लेटफॉर्म का काम युद्धस्तर पर पूरा करने की मांग की है। उन्होंने मध्य रेलवे के मुंबई मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा है।

कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने की मांग

बता दें कि रेलवे ने 20 जुलाई और 15 अगस्त को सीएसएमटी से कर्जत और खोपोली मार्ग पर एक-एक 12 डिब्बों वाली लोकल को 15 डिब्बों में बदलकर सेवाएं शुरू की थीं। लेकिन, 100 दिन से अधिक बीतने के बाद भी एक भी नई फेरी नहीं बढ़ाई गई है।

सांसद ने सवाल उठाया कि जब प्लेटफॉर्म तैयार हैं और कोई तकनीकी बाधा नहीं है, तो लोकल सेवाओं का विस्तार क्यों नहीं किया जा रहा है? सांसद म्हस्के ने रेलवे प्रशासन से तत्काल निर्णय लेकर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने की भी मांग की है।

खाली प्लेटफॉर्म पर असुरक्षा

विस्तारित प्लेटफॉर्म के कुछ हिस्से इस्तेमाल में नहीं आने के कारण खाली पड़े हैं। यहां भिखारियों, बेघर लोगों और नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। इससे यात्रियों, विशेषकर रात में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

33 स्टेशनों पर विस्तार, कई जगह काम अधूरा

गौरतलब है कि बढ़ती भीड़ से राहत देने के लिए ठाणे-कसारा और खोपोली मार्ग के 33 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार परियोजना शुरू की गई है।

कल्याण-कर्जत-खोपोली खंड के कुछ

स्टेशनों पर काम पूरा हो चुका है, लेकिन ठाणे-कल्याण धीमे मार्ग और कसारा खंड के कई स्टेशनों पर काम अब भी अधूरा है। पिछले साल दिवाली के बाद शुरू हुई यह परियोजना एक साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है।

सांसद की चार मांगें

  • 12 डिब्बों वाली लोकल को 15 डिब्बों में बदलकर फेरिया बढ़ाई जाए।

  • ठाणे-कल्याण धीमे मार्ग और कसारा खंड में प्लेटफॉर्म विस्तार का काम जल्द पूरा हो।

  • विस्तारित प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ और जीआरपी की गश्त बढ़ाई जाए।

  • भिखारियों, बेघर लोगों और नशेड़ियों पर कार्रवाई।

  • असामाजिक तत्वों से रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा

राजस्थान में जिंदा युवक मृत घोषित, डेथ सर्टिफिकेट जारी; जन-आधार से नाम काटा