ठाणे मनसे पोस्टर वॉर (सौ. सोशल मीडिया )
Thane MNS Banner News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने एक बार फिर ठाणे शहर में पोस्टर लगाकर पर तंज कसा है। ठाणे के नितिन कंपनी इलाके में मनसे का होडिंग बरबस लोगों को आकर्षित कर रहा है।
मनसे के जनहित व विधि विभाग के ठाणे शहर अध्यक्ष स्वप्निल महिंद्रकर की तरफ से लगाए गए कार्टून वाले होर्डिंग में मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ दर्ज एफआईआर और दूसरी तरफ जमीन घोटाले करने वालों को मिली 'क्लीन चिट' के बीच के अंतर को दिखाते हुए सरकार पर निशाना साधा गया है।
मनसे की तरफ से लगाए गए होर्डिंग के दो हिस्से हैं। पहले हिस्से में मनसे नेता अमित ठाकरे छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के आगे सिर झुकाते हुए दिख रहे हैं। लेकिन, पुलिस को उनके पीछे हाथों में डंडे लिए खड़ा दिखाया गया है।
सरकार घोंट रही लोकतंत्र का गला
- तस्वीर में आरोप लगाया गया है कि सरकार महाराजा का सम्मान करने वालों के खिलाफ केस करके लोकतंत्र का गला घोंट रही है। मोटे अक्षरों में लिखा है, छत्रपति का सम्मान ही हमारा स्वाभिमान है।
- दूसरे हिस्से में पुणे के मुंढवा इलाके में हुए जमीन घोटाले का जिक्र है।
- तस्वीर में दिखाया गया है कि सरकार ने उन लोगों को 'क्लीन चिट' दे दी है जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा महार जमीदारों को तोहफे में दी गई लगभग 1,800 करोड़ रुपये की जमीन का घोटाला किया है।
- इसमें एक व्यक्ति हाथ में 1,800 करोड़ रुपये का बैग लिए खड़ा है, और पार्टी सरकार (खाकी पैट और सफेद शर्ट पहने नेता) पर उसे 'क्लीन चिट' देने का आरोप लगा रही है।