कार्य योजना पुस्तक का किया विमोचन करते मीरा-भाईंदर मनपा के आयुक्त व अन्य अधिकारी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

मीरा-भाईंदर में जलवायु एक्शन प्लान लॉन्च, मनपा व AKAHI ने किया बड़ा समझौता

Mira-Bhayandar News: मीरा-भाईंदर मनपा में UHRRP के तहत जलवायु परिवर्तन पर समीक्षा बैठक हुई। मनपा और AKAHI ने गर्मी प्रबंधन, जल संरक्षण व आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए MoU साइन किया।

आकाश मसने

Mira-Bhayandar Climate Review Meeting: ठाणे जिले की मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में शुक्रवार को अर्बन हैबिटेट रिस्क रीझिलियंस प्रोग्राम (UHRRP) के तहत जलवायु परिवर्तन पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनपा के आयुक्त एवं प्रशासक राधाबिनोद ए. शर्मा ने की।

इस दौरान आगा खान एजेंसी फॉर हैबिटेट इंडिया (AKAHI) के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ती जलवायु चुनौतियों से निपटने के लिए दीर्घकालिक और प्रभावी रणनीतियाँ तैयार करना था।

बढ़ते तापमान व जलभराव पर मंथन

बैठक में शहर में हर वर्ष बढ़ते तापमान, मानसून के दौरान होने वाले जलभराव, वर्षा जल प्रबंधन की कमियों और अव्यवस्थित शहरीकरण से नागरिकों के दैनिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि भविष्य में जलवायु परिवर्तन के कारण चुनौतियां और अधिक गंभीर हो सकती हैं, इसलिए समय रहते सुदृढ़ उपायों का लागू होना अत्यंत आवश्यक है।

मनपा और AKAHI के बीच समझौता

इस अवसर पर मीरा-भाईंदर मनपा और आगा खान एजेंसी फॉर हैबिटेट इंडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत शहर में गर्मी प्रबंधन, वर्षा जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, जलस्रोतों के पुनर्जीवन और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने से संबंधित परियोजनाएं लागू की जाएंगी।

आगा खान एजेंसी फॉर हैबिटेट इंडिया की ओर से बताया गया कि ये गतिविधियां शहर को भविष्य की जलवायु आपदाओं के प्रति अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

जलवायु कार्य योजना का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान मनपा आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा ने ‘जलवायु कार्य योजना’ पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि बाढ़, लू और अन्य जलवायु जोखिमों से बचाव के उपायों को स्थायी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लागू किया जाएगा, ताकि नागरिकों की सुरक्षा और जीवन-स्तर में सुधार सुनिश्चित हो सके।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति

बैठक में उपायुक्त डॉ. सचिन बांगर, शहर अभियंता दीपक खांबित, कार्यकारी अभियंता शरद नानेगांवकर, विभाग प्रमुख नरेंद्र चव्हाण, सहायक आयुक्त योगेश गुणीजन, AKAHI की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रेरणा लांगा और विभागाध्यक्ष जुबैर शेख सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील