मुंबई मेट्रो 9 (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

मेट्रो-9 के ‘पांडुरंग वाडी’ स्टेशन के नाम पर विवाद, ग्रामीणों ने ‘पेणकर पाड़ा गांव’ नाम की उठाई मांग

Metro 9 के प्रस्तावित ‘पांडुरंग वाडी’ स्टेशन के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने भौगोलिक आधार पर ‘पेणकर पाड़ा गांव’ नाम रखने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

अपूर्वा नायक

Metro 9 Pandurang Wadi Station Name: मीरा भाईंदर क्षेत्र में दहिसर-मीरा-भाईंदर मेट्रो-9 रूट पर प्रस्तावित ‘पांडुरंग वाडी’ मेट्रो स्टेशन के नाम को लेकर नया विवाद सामने आया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने स्टेशन का नाम बदलकर ‘पेणकर पाड़ा गांव’ करने की मांग की है और इस संबंध में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) को पत्र सौंपा है।

भौगोलिक आधार पर उठाई गई मांग

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन वास्तविक रूप से पेणकरपाड़ा गांव के पास स्थित है, जबकि ‘पांडुरंग वाडी’ क्षेत्र लगभग 800 मीटर से अधिक दूरी पर है। ऐसे में मौजूदा प्रस्तावित नाम भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से सही नहीं माना जा सकता।

नाम पर आपत्ति नहीं, स्थान पर जोर

स्थानीय प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि ‘पांडुरंग वाडी’ पेणकरपाड़ा गांव का ही एक छोटा हिस्सा है और नाम से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि उनका मानना है कि स्टेशन का नाम उस स्थान के अनुसार होना चाहिए, जहां वह वास्तव में स्थित है, ताकि यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को भ्रम की स्थिति न हो।

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने स्थानीय भावनाओं और वास्तविक भौगोलिक स्थिति को नजरअंदाज किया, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल एमएमआरडीए की ओर से इस मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग उनकी मांग पर विचार करेगा और अंतिम निर्णय से पहले क्षेत्रीय वास्तविकता और जनता की भावना को प्राथमिकता देगा।

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी