मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस अपराध शाखा सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

मीरा भाईंदर पुलिस का बड़ा खुलासा: तेलंगाना में अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री ध्वस्त, 25 आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra Crime News: मीरा भाईंदर-वसई विरार पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तेलंगाना में छापा मारकर अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मामले में अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

रूपम सिंह

Highlights

  • तेलंगाना में अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा, 27.06 लाख का नियंत्रित रासायनिक पाउडर जब्त।

  • मीरा-भाईंदर पुलिस अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

  • महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में फैले ड्रग्स नेटवर्क से 69.871 किलो एमडी और 260 लीटर रसायन जब्त।

Meera Bhayandar Police MD Drugs Telangana Factory Raid: मीरा भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच सेल-4 ने एमडी ड्रग्स के निर्माण और तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पटनचेरु स्थित पशमैलाराम औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारकर अवैध रासायनिक फैक्ट्री ध्वस्त कर दी।

कार्रवाई में एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला 44.699 किलो नियंत्रित रासायनिक पाउडर, जिसकी कीमत करीब 27.06 लाख रुपये है, जब्त किया गया। इस मामले में अब तक कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 को नालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर इलाके में अपराध का खुलासा हुआ था।

प्रिया वॉशिंग सेंटर के पास बाबा पार्किंग क्षेत्र में अविनाश उर्फ सोनू अय्यर (22) और रविकांत राम (23) को 3.36 लाख रुपये मूल्य के 112 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) के साथ पकड़ा गया था। तुलिंज पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच सेल-4 को सौंपी गई।

कच्छ व प्रयागराज जिले में कार्रवाई की जांच के दौरान पुलिस ने गुजरात के कच्छ जिले और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एमडी बनाने के लिए संचालित अवैध फैक्ट्रयों का पता लगाकर कार्रवाई की। मामले में अब तक 69 किलो 871 ग्राम एमडी, 260 लीटर रसायन, नकदी और ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले प्रयोगशाला उपकरण जब्त किए गए हैं। जांच आगे बढ़ने पर महाराष्ट्र राज्य, मुंबई, गुजरात और उत्तर प्रदेश से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी गिरी गाज

इनमें मुर्तुजा पात्रावाला उर्फ मोंटो उर्फ हसनैन भोपाली, शुभम मोरे, सलीम इस्माइल उर्फ डोला, साबिर देवलेकर उर्फ किंग मेमन और मोहम्मद तहरीम सिद्दीकी समेत अन्य आरोपी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2026 को तेलंगाना के पशमेलाराम स्थित औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारकर रमेश बाबू साके को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह एमडी ड्रग्स के निर्माण में इस्तेमाल

होने वाले 2-ब्रोमो-4-मिथाइलप्रोपियोफेनोन नामक नियंत्रित रसायन का अवैध उत्पादन और आपूर्ति कर रहा था। कार्रवाई में 44.699 किलो रासायनिक पाउडर के अलावा उसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अन्य रसायन और प्रयोगशाला उपकरण भी जब्त किए गए। इस अभियान में साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय के पटनचेरु पुलिस विभाग ने सहयोग किया।

कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • मीरा-भाईंदर पुलिस जांच के अनुसार, इस गिरोह में एमडी ड्रग्स के उत्पादन, आवश्यक रसायनों और लैब उपकरणों की आपूर्ति, नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री तथा वित्तीय लेनदेन में शामिल लोग सक्रिय थे।

  • आरोपियों के तार नालासोपारा, मुंबई शहर, कल्याण, नेरल, जलगांव, गुजरात, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना तक जुड़े पाए गए हैं।

  • यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय शिंत्रे और अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संदीप डोईफोडे के मार्गदर्शन में की गई।

  • अभियान में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल, क्राइम ब्रांच सेल-4 के प्रभारी प्रमोद बदख, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और साइबर सेल की टीम ने भाग लिया।

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं

भारत में BRICS संसदीय मंच की बैठक, 13 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन; AI से समावेशी विकास तक पर होगी चर्चा