मीरा भायंदर नगर निगम झड़प   सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

मीरा-भायंदर मनपा बैठक में भारी हंगामा: पत्रकारों और नागरिकों से मारपीट का आरोप, 17 BJP पार्षदों पर FIR

Bhayandar Police FIR BJP: मीरा-भायंदर मनपा बैठक में पत्रकारों और नागरिकों के साथ कथित मारपीट के बाद भायंदर पुलिस ने 17 बीजेपी पार्षदों सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

रूपम सिंह

Highlights

  • मीरा-भायंदर मनपा बैठक में हंगामा, भाजपा पार्षदों पर मारपीट के आरोप।

  • पत्रकारों पर हमला और मोबाइल तोड़ने का आरोप, 17 पार्षदों के नाम FIR में।

  • विरोध में पत्रकारों का धरना, पुलिस ने दो FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

Meera Bhayandar Municipal Corporation: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा-भायंदर महानगरपालिका (मनपा) की बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों ने नागरिकों और पत्रकारों के साथ मारपीट की।

घटना के विरोध में पत्रकारों ने महानगरपालिका भवन के बाहर धरना दिया और संबंधित पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने दो प्राथमिकी (FIR) दर्ज की हैं। इनमें से एक में भाजपा के 17 पार्षदों के नाम शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आया घटना का वीडियो

भायंदर पुलिस थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ पार्षदों को पत्रकारों की ओर जूते-चप्पल फेंकते और एक पत्रकार का मोबाइल फोन तोड़ते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

महापौर के निर्देश के बाद बढ़ा विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महानगरपालिका की बैठक के दौरान महापौर डिंपल मेहता ने दर्शक दीर्घा में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश सुरक्षा कर्मचारियों को दिया था। इसके बाद सत्तारूढ़ दल के पार्षदों का एक समूह वहां पहुंचा।

आरोप है कि इस दौरान नागरिकों के साथ धक्का-मुक्की की गई। वहीं, घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग कर रहे पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया। इसी दौरान मारपीट और मोबाइल फोन तोड़ने की घटना होने का आरोप है।

मनपा भवन के बाहर पत्रकारों का धरना

घटना के विरोध में पत्रकारों ने मीरा-भायंदर महानगरपालिका भवन के बाहर धरना दिया। उन्होंने हंगामे में शामिल पार्षदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। पत्रकारों के विरोध प्रदर्शन के कारण यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया।

विपक्षी दलों ने की घटना की निंदा

कांग्रेस, शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) सहित विपक्षी दलों ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने पत्रकारों और नागरिकों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर सवाल उठाए। पुलिस ने मामले में दो FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। अब पुलिस घटना से जुड़े वीडियो, शिकायतों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा