प्रतीकात्मक फोटो 
ठाणे

ठाणे के औद्योगिक परिसर में लगी भीषण आग, राहत कार्य में जुटा दमकल विभाग

भिवंडी इलाके में शुक्रवार शाम को औद्योगिक परिसर में भीषण आग लग गई। आग की घटना शाम करीब छह बजे कल्हेर स्थित औद्योगिक-सह-गोदाम परिसर में हुई।

उज्जवल सिन्हा

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में शुक्रवार शाम को औद्योगिक परिसर में भीषण आग लग गई। आग की घटना शाम करीब छह बजे कल्हेर स्थित औद्योगिक-सह-गोदाम परिसर में हुई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किसी को हताहत होने की कोई खबर नहीं है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने से परिसर की कम से कम आठ इकाइयां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

दमकल विभाग ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल वाहनों को लगाया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। शाम से दमकल की गाडियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें:

भिवंडी में 5 अक्टूबर को भी लगी थी भीषण आग

भिवंडी के एक गोदाम में 5 अक्टूबर को आग लगी। जिसके बाद पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया। यह घटना राज्य में मुंबई-नासिक हाईवे के पास हुई। गोदाम में भारी मात्रा में हाइड्रोलिक ऑयल, कपड़े, प्लास्टिक और केमिकल था, जिसके कारण आग बेकाबू हो गई। इस घटना में भी किसी की हताहत होने की खबर नहीं आई थी। भिवंडी में ऐसे मामले लगातार आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल