Representative Image 
ठाणे

महाराष्ट्र: ठाणे में ईंधन पाइपलाइन में लगी आग, घटना के 48 घंटे बाद दरार की हुई मरम्मत

दामिनी सिंह

ठाणे : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शिल में ईंधन पाइपलाइन में आग की घटना के 48 घंटे बाद इसमें दरार की मरम्मत कर दी गयी है। एक नगर निकाय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस आग की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि मुंबई से नासिक के मनमाड़ तक जाने वाली 18 इंच व्यास की यह पाइपलाइन एक भूमिगत केबल में आग लगने एवं विस्फोट होने के बाद रिसने लगी थी, लेकिन कम से कम छह एजेंसियों ने साथ मिलकर उस रिसाव को दूर कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में आग पर काबू पाया गया, उसके बाद रविवार सुबह छह बजे धुंआ को रोका गया। अब लाइन में आपूर्ति बहाल कर दी गयी है। यह बीपीसीएल की पाइपलाइन है, जिससे डीजल पहुंचाने का काम लिया जाता है।’’ शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे भूमिगत विद्युत केबल में आग लग जाने तथा उसकी चपेट में टायर दुकान के आ जाने के बाद 35 साल के एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गयी थी तथा एक घायल हो गया था। 

जिलाधिकारी अशोक शिंगारे और ठाणे नगर निगम के आयुक्त अभिजीत बांगड़ ने संवाददाताओं से कहा था कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गयी है, ताकि इसकी पुनरावृत्ति न हो।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब