File - Photo 
ठाणे

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से लाखों रुपए की ठगी, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Virendra Mishra

ठाणे: ठाणे (Thane) के श्रीनगर पुलिस (Srinagar Police) ने मेडिकल कॉलेज (Medical College) में एडमिशन (Admission) के नाम पर अभिभावकों से लाखों रुपए की ठगी (Cheating) करने वाले तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन तीनों को एमबीबीएस (MBBS) में एडमिशन दिलाने के नाम पर कुछ अभिभावकों ने तीन-तीन लाख रुपए का भुगतान किया था। 

इस मामले में अभिभावकों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मेरिट ब्यू इंडिया प्रा. लि. कंपनी के करण सिंह भदौरिया, शोभा राठौर और रजनीश पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ब्यू इंडिया प्रा. लिमिटेड नाम की एक कंपनी है। कहा गया कि इस कंपनी के माध्यम से उन छात्रों को मेडिकल में एडमिशन कराया जाता है जो मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं।

तीनों आरोपी फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच

कई अभिभावकों ने इस कंपनी के करण सिंह, शोभा राठौर और रजनीश को मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए करीब 3 लाख रुपए दिए थे, लेकिन पिछले तीन दिनों से करण सिंह, शोभा और रजनीश के फोन बंद हैं और कंपनी भी बंद है।  ठगे जाने का अहसास होने के बाद कुछ अभिभावकों ने श्रीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बहरहाल पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी फरार हैं, जिसकी खोज की जा रही है और आगे की जांच जारी है। 

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?