महापौर हर्षाली चौधरी को ज्ञापन सौपते एसोसिएशन के पदाधिकारी (फोटो नवभारत)
ठाणे

कल्याण स्टेशन पर ट्रैफिक जाम-पार्किंग से परेशान रिक्शा चालक, SATIS प्रोजेक्ट को पूरा करने; 26 को देंगे धरना

Kalyan Station Traffic Problems: ठाणे के कल्याण पश्चिम स्टेशन पर SATIS प्रोजेक्ट में देरी, ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या के खिलाफ रिक्शा एसोसिएशन 26 अक्टूबर को धरना देगी।

अशोक वर्मा, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • रिक्शा एसोसिएशन 26 अक्टूबर को कल्याण पश्चिम स्टेशन क्षेत्र में धरना देगी।

  • SATIS प्रोजेक्ट पूरा करने, ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या सुलझाने की मांग।

  • महापौर हर्षाली चौधरी ने संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक का भरोसा दिया।

SATIS Project Traffic Jam Rickshaw Drivers Protest: ठाणे जिले के कल्याण शहर की रिक्शा ड्राइवर्स-ओनर्स एसोसिएशन सोमवार, 26 अक्टूबर को कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन एरिया में रुके हुए SATIS प्रोजेक्ट, ट्रैफिक जाम, बेतरतीब पार्किंग, बिना इजाज़त पैसेंजर ट्रैफिक और नाकाफी नागरिक सुविधाओं की समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी।

महापौर से मिले रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारी

कल्याण शहर में स्टेशन परिसर से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर रिक्शा ड्राइवर्स-ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केडीएमसी की महापौर हर्षाली चौधरी से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने महापौर को ज्ञापन सौंपकर SATIS प्रोजेक्ट में देरी, ट्रैफिक जाम, बेतरतीब पार्किंग और नागरिक सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं से अवगत कराया। एसोसिएशन ने इन मुद्दों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

पदाधिकारियों के मुताबिक, महापौर हर्षाली चौधरी ने समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करने और समाधान के लिए संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक जल्द बुलाने का भरोसा दिया है।

SATIS प्रोजेक्ट से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग

रिक्शा ड्राइवर्स-ओनर्स एसोसिएशन ने अपने ज्ञापन में कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन परिसर की विभिन्न समस्याओं को उठाया है। एसोसिएशन ने SATIS प्रोजेक्ट की समयसीमा घोषित कर काम जल्द पूरा करने की मांग की है।

इसके अलावा, स्टेशन क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने और बंद पड़ी टोइंग वैन दोबारा शुरू करने पर जोर दिया गया है। भीड़भाड़ के समय ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, CCTV कैमरों की व्यवस्था और रोशनी में सुधार की भी मांग की गई है।

साथ ही, स्टेशन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और यात्रियों के लिए पर्याप्त सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है। एसोसिएशन ने कल्याण डोंबिवली मनपा, रेलवे प्रशासन, RTO और पुलिस विभाग की एक संयुक्त बैठक बुलाकर समयबद्ध कार्ययोजना बनाने की भी मांग की है।

अगर प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की, और समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो सामाजिक संगठनों, प्रवासी संगठनों, व्यापारियों और जागरूक नागरिकों की भागीदारी के साथ शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा, ऐसा अध्यक्ष प्रणव पेनकर ने कहा। इस अवसर पर नगरसेवक प्रतीक पेनकर, सचिव विलास वैद्य, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष नवले और उपाध्यक्ष जितेंद्र पवार समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल