कल्याण में 12 घंटे ठप रही बिजली सप्लाई (सौ. AI Generated Image ) 
ठाणे

Kalyan Power Outage: कल्याण में 12 घंटे ब्लैकआउट से हाहाकार, बिजली पोल गिरने से ठप रही सप्लाई

Kalyan Power Outage News: कल्याण पूर्व के जरिमरी नगर और कोलसेवाड़ी इलाके में बिजली पोल गिरने और तकनीकी खराबी के कारण करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

अपूर्वा नायक

Kalyan Power Outage News Update: कल्याण पूर्व के जरिमरी नगर और कोलसेवाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लगभग 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से जनजीवन तरह अस्त-व्यस्त हो गया।

भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबी समय तक बिजली कटौती ने छोटे बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और आम जनता की हालत खराब कर दी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिजली गुल रहने के कारण घरों में पानी की समस्या भी गंभीर हो गई।

नागरिकों में भारी नाराजगी

पंखे और कूलर बंद होने से लोग गर्मी में तड़पते नजर आए, देर रात तक बिजली बहाल न होने से इलाके में नाराजगी और आक्रोश का माहौल फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और महावितरण के अधिकारियों से तत्काल संपर्क साधा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि तकनीकी खराबी को युद्धस्तर पर ठीक किया जाए और नागरिकों को लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

लगातार प्रयास के बाद की गई मरम्मत

लगातार प्रयासों के बाद महावितरण के कर्मचारी और तकनीकी टीम ने खराबी को दूर किया, जिसके बाद देर रात बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि हर बार तकनीकी खराबी के नाम पर जनता को परेशान न होना पड़े।

रात में घटना होने से बड़ा हादसा टला

  • पेड़ की चपेट में आने से एक बिजली पोल सड़क पर गिर गया। उस पर मौजूद तारों और विद्युत केबलों का भार बढ़ने से दो अन्य पोल भी झुककर गिर पड़े। घटना रात में होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
  • स्थानीय लोगों के मुताबिक दिन के समय इस मार्ग पर वाहनों और पैदल यात्रियों की काफी आवाजाही रहती है। ऐसे में यदि यह घटना दिन में होती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और पहले से उमस और गर्मी से परेशान लोगों की मुश्किले और बढ़ गई। सोमवार दोपहर तक गिरे हुए पोल हटाने और मरम्मत का काम जारी था।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी