Illegal pistol seizure: कोलसेवाड़ी पुलिस (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

रात के अंधेरे में पिस्टल लेकर घूम रहा था करण निषाद, कोलसेवाड़ी पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा

Kolsewadi Police: कल्याण पूर्व के नेतीवली इलाके में पिस्टल लेकर घूम रहे एक 21 वर्षीय युवक को कोलसेवाड़ी पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस मुस्तैदी ने बड़ी वारदात की साजिश को नाकाम किया।

आंचल लोखंडे

Illegal Pistol Seizure In Kalyan: कल्याण पूर्व के कोलसेवाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार की देर रात पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध हथियार रखने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।

कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन की क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि नेतीवली इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रात करीब 11 बजे नेतीवली कल्याण पूर्व स्थित पुराने अनाज स्टोर के पास घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध वहां पहुंचा, टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।

तलाशी में मिली ₹25,000 की स्टील पिस्टल

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान 21 वर्षीय करण जीतू निषाद के रूप में हुई है, जो डोंबिवली पूर्व के देसलेपाड़ा का निवासी है। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक स्टील की पिस्टल बरामद हुई। जब्त की गई इस पिस्टल की बाजार में कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तत्काल शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

इस सफल ऑपरेशन को पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणजी घेटे और सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर गणेश न्हायडे के कुशल मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप भालेराव के साथ विशाल वाघ, गोरखनाथ घुगे, सचिन आव्हाड और दत्तू जाधव शामिल थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह पिस्टल कहां से लाया था और इसका इस्तेमाल किस वारदात के लिए किया जाना था।

(नवभारत लाइव के लिए अशोक वर्मा की रिपोर्ट)

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!