कल्याण पुलिस (सोर्स: नवभारत)
ठाणे

Kalyan Child Kidnapping Case: फिल्मी अंदाज में पुलिस का ऑपरेशन, अपहरण के 10 घंटे के भीतर बच्चा बरामद

Kalyan Police Rescue: कल्याण में अपहृत बच्चे को महात्मा फुले चौक पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने महज 10 घंटे में सुरक्षित बरामद किया। CCTV फुटेज की मदद से खडवली के अंबेडकर नगर तक पहुंची पुलिस।

अशोक वर्मा, गोरक्ष पोफली

Highlights

  • कल्याण में अपहृत बच्चे को पुलिस ने महज 10 घंटे में सुरक्षित खोज निकाला।

  • महात्मा फुले चौक पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने संयुक्त अभियान चलाया।

  • घटनास्थल से कल्याण और खडवली रेलवे स्टेशन तक के CCTV फुटेज खंगाले गए।

  • खडवली के अंबेडकर नगर में परिचित के घर मिला बच्चा।

  • वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की मौजूदगी में बच्चे को माता-पिता को सौंपा गया।

Kalyan Child Kidnapping Case Latest Update: कल्याण में अपहरण के एक मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन और क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की संयुक्त टीम ने तकनीकी जानकारी, गुप्त मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्चे का पता लगाया। बच्चा खडवली के अंबेडकर नगर इलाके में अपने एक परिचित के घर पर मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया।

मामला दर्ज कर पुलिस ने तेज की तलाश

बच्चे के अपहरण की शिकायत मिलने के बाद कल्याण शहर के महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बच्चे की तलाश के लिए पुलिस ने तकनीकी जानकारियां जुटाने के साथ-साथ मुखबिरों का नेटवर्क भी सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से लेकर कल्याण रेलवे स्टेशन और वहां से खडवली रेलवे स्टेशन तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग

सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि बच्चा खडवली के अंबेडकर नगर इलाके में मौजूद है। जांच में सामने आया कि बच्चा अपने परिचित रामकिशन के घर पर था। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन लेकर आई।

थाने में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलिराम सिंह परदेशी की उपस्थिति में बच्चे को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में महात्मा फुले चौक पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट-3 के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने समन्वय के साथ काम किया।

क्राइम ब्रांच की टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस संयुक्त अभियान में क्राइम ब्रांच के पुलिस सब-इंस्पेक्टर अमित पवार, दिलीप कृपाण, नाना मोरे, सुचित थिकेकर, रणजीत चाहद, सुधीर कदम, सचिन भलेराव और किनरे की टीम शामिल रही। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में सीसीटीवी निगरानी और तकनीकी जांच महत्वपूर्ण साबित हुई।

पुलिस की तत्परता से बच्चे को 10 घंटे के भीतर सुरक्षित खोज लिया गया और उसे परिवार से मिलाया जा सका।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत