(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

Thane: कम वेतन विवाद पर उबाल, मजदूरों ने मनपा के खिलाफ खोला मोर्चा

Thane News: कम वेतन की वर्षों से लंबित बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर ठेका मजदूरों ने कल्याण-डोंबिवली मनपा मुख्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया है।

अपूर्वा नायक

Kalyan News In Hindi: बढ़ती महंगाई के दौर में वर्षों से लंबित कम वेतन की बकाया राशि का भुगतान न होने से नाराज ठेका मजदूरों का सत्र टूटता नजर आ रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर श्रमिक जनता संघ के बैनर तले मजदूरों ने सोमवार से कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका मुख्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है।

आंदोलन में प्रवीण ओव्हाल, शैलेश पगारे और स्वप्निल पाटिल अग्रिम पंक्ति में डटे हुए हैं। यूनियन का कहना है कि बीते एक दशक से मजदूरों को तय दर से कम वेतन दिया गया और उसका अंतर आज तक बकाया है।

आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला

इस दौरान मजदूरों ने कई बार प्रशासन का दरवाजा खटखटाया, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। श्रमिक जनता संघ के अनुसार, प्रशासन की यह उदासीनता मजदूर परिवारों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर डाल रही है।

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि 2 जून 2025 को आयुक्त अभिनव गोयल ने यूनियन अध्यक्ष मेधा पाटकर को शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। इसके बाद अक्टूबर 2025 में हुए आंदोलन के दौरान भी संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया, लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया।

हो रहे विलंब से नीयत पर खड़े हो रहे सवाल

मजदूरों का आरोप है कि बार-बार की जा रही देरी से प्रशासन की नीयत पर सवाल खड़े हो रहे हैं और इससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। इसी पृष्ठभूमि में 29 दिसंबर 2025 से दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाया गया है, जिसे बकाया राशि के भुगतान तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। अनशन स्थल पर मजदूर एकजुटता का संदेश देते हुार नारेबाजी कर रहे है। यूनियन सचिव सुनील कंद और महासचिव जगदीश खैरालिया ने स्पष्ट किय कि यह संघर्ष केवल बकाया रकम का नहीं, बल्कि मजदूरों के सम्मान और अधिकारों का है और न्याय मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन