(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

ठाणे के कलवा में सीआरजेड उल्लंघन पर बवाल, मैंग्रोव कटाई से बाढ़ का खतरा

Kalwa CRZ Violation Thane News: ठाणे के कलवा इलाके में सीआरजेड उल्लंघन और मैंग्रोव कटाई को लेकर विवाद बढ़ गया है। मिलिंद पाटिल ने मनपा से तत्काल कार्रवाई की मांग है।

अपूर्वा नायक

Mangrove Cutting Illegal Construction Mumbai: कलवा इलाके में सीआरजेड का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण करना जारी है।

वहीं अंधाधुंध मैंग्रोव की कटाई से इलाके में बाढ़ के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है। ठाणे महानगरपालिका में विपक्ष के नेता रहे वरिष्ठ नगरसेवक मिलिंद पाटिल ने मनपा आयुक्त से इस संदर्भ में कार्रवाई की मांग की है।

पाटिल ने यह भी कहा है कि अवैध निर्माणों से सामाजिक कार्यों में दिक्कत आ रही है। मिलिंद पाटिल ने कहा है कि राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे आम लोगों को उनके हक़ का घर दिलाने के लिए कई तरह की योजना बना रहे हैं।

भूमाफिया कर रहे हर दिन मैंग्रोव को ख़त्म

लेकिन भूमाफिया सीआरजेड एरिया में हर दिन मैंग्रोव को ख़त्म कर अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं। पाटिल ने कहा कि सरकारी नियमों के मुताबिक, अगर राज्य सरकार के किसी भी विभाग की जमीन पर कोई भी बिना इजाजत निर्माण होता है, तो वह पहले मनपा और पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है। लेकिन कई बार फ़ॉलो- अप करने के बाद भी, ठाणे मनपा के कलवा प्रभाग समिति के अधिकारी अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ एक्शन नहीं ले रहे है, बल्कि अधिकारी अदालत, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के आदेशों का उल्लंघन और अपमान कर रहे हैं।

वे सिर्फ कागज के घोड़े नचा रहे हैं। मनपा आयुक्त सहित अन्य संबंधित को लिखे पत्र में पाटिल ने कहा है अवैध निर्माणों के खिलाफ़ एक्शन लिया जाना चाहिए, नहीं तो बदकिस्मती से 26 जुलाई जैसी बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाएगी और इसके लिए मनपा प्रशासन जिम्मेदार होगा।

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए

UPSC Recruitment 2026: 34 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर मामले पर SC में अगले हफ्ते होगी सुनवाई, जानें आज कोर्ट में क्या हुआ

अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली सशर्त मंजूरी, कलकत्ता HC का फैसला पलटा