अंबरनाथ: अंबरनाथ के कल्याण-बदलापुर स्टेट हाईवे पर चिखलोली इलाके में मंगलवार शाम पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में वाहन चालक की टक्कर से हाईवे पर दो अन्य नागरिक भी गंभीर रूप से घायल हो गए और देर रात तक अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। घटना शाम साढ़े 6 बजे हॉटेल एस थ्री पार्क के सामने की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बदलापुर में रहने वाले सतीश शर्मा के पिता बिंदेश्वर शर्मा अपनी कार से सतीश की पत्नी, नाती परिवार के अन्य सदस्यों को मुंबई कुलाबा स्थित नेवी नगर के निकले थे कि इस बीच सतीश शर्मा ने दूसरी कार से पीछा किया व कार को सामने से फिल्मी स्टाइल से जोरदार टक्कर मारी। इस घटना राहगीर ओम चव्हाण व हर्ष बेलेकर जख्मी हो गए है। शर्मा परिवार के 3 सदस्यों को काफी चोट लगी हैं। इस घटना का जो वायरल वीडियो वायरल हुआ है उसमें 3 लोग लहूलुहान दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- बदलापुर में रेल रोको आंदोलन से बिगड़े हालात, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, शाम को लाठी चार्ज
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियाे में दो कारें और आसपास लोगों की भीड़ और अन्य कारें दिख रही हैं। दो चार पहिया गाड़िया हैं जिनमें एक काले और दूसरी सफेद रंग की है। काली कार का चालक तेज गति से आता है और सफेद कार को धक्का मार देता है। ऐसा तब होता है जब सफेद कार का ड्राइवर कार का दरवाजा खोलकर बाहर खड़ा होता है। उस जगह पर तीन लोग खड़े थे, ड्राइवर उन्हें उड़ाते हुए कार को आगे ले जाता है और सड़क पर खड़े एक और व्यक्ति को टक्कर मार देता है।
इसके बाद काले रंग का कार ड्रायवर गाड़ी को वापस मोड़ता है और तेजी से आकर सफेर रंग की कार काे सामने से फिर टक्कर मार देता है। इससे सफेद कार पीछे घसीटती हुई जाती है और पीछे बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है। जिसके बाद चीख पुकार मच जाती है और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ते हैं।