भातसा बांध (सोर्स-सोशल मीडिया) 
ठाणे

ठाणे में भारी बारिश से उफान पर नदियां, भातसा बांध के खोले गए 5 गेट; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

Thane Heavy Rain Alert: ठाणे जिले में भारी बारिश के बाद भातसा बांध के 5 गेट खोले गए। कालू नदी उफान पर, प्रशासन ने शहापुर, भिवंडी और मुरबाड के तटीय गांवों में अलर्ट जारी किया।

रूपम सिंह

Bhatsa Dam Overflow Danger Mark Thane Rainfall: ठाणे जिले के शहापुर, मुरबाड और कल्याण क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण भातसा और बारवी सहित अन्य बांधों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए शनिवार, 25 जुलाई को दोपहर 1 बजे भातसा बांध के सभी पांच गेट 0।25 मीटर तक खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही भातसा नदी बेसिन में 86.765 क्यूमेक्स (3064.106 क्यूसेक) पानी का विसर्ग (डिस्चार्ज) शुरू हो गया है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन की ओर से नदी किनारे बसे गांवों के निवासियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

शनिवार सुबह 11:50 बजे भातसा बांध का जलस्तर 137.66 मीटर दर्ज किया गया। बांध प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कैचमेंट और लाभान्वित क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण आवक बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, जलाशय संचालन नियमों के अनुसार जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

तटीय इलाकों के सभी सरपंचों, तलाठियों और ग्राम सेवकों विशेषकर शहापुर मुरबाड मार्ग पर स्थित सापगांव पुल के आसपास के निवासियों से अपील की गई है कि वे जलस्तर बढ़ने पर तुरंत जानकारी दें और आवश्यक सावधानी बरते। प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी स्थिति में नदी के किनारे या बहते पानी में न जाएं, बाढ़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं और जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

ठाणे जिले में हुई बारिश के दर्ज आंकड़े

ठाणे जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 40.38 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 60.0 मिमी बारिश उल्हासनगर में हुई, जबकि ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में सबसे कम 16.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। ठाणे मनपा के आपदा प्रबंधन कक्ष के अनुसार, इस मानसून में अब तक कुल 1951.61 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 1382.21 मिमी बारिश हुई थी।

ग्रामीण इलाकों की नदियां भी उफान पर

  • जिले के ग्रामीण इलाकों में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। टिटवाला में कालू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, हालांकि भातसा और उल्हास नदियां फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
  • तानसा और मोदक सागर बांध के भरने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तानसा नदी तट पर स्थित ठाणे के शहापुर व भिवंडी और पालघर जिले की वसई तहसील के गांवों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
  • इसके अलावा, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी, उल्हासनगर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में जल आपूर्ति करने वाले बारवी बांध में जलभराव क्षमता का 72 प्रतिशत पानी जमा हो चुका है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल