(डिज़ाइन फोटो) 
ठाणे

ठाणे के अंबरनाथ में कैमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव, पूरे शहर पर छाई धुंध, आंखों में जलन की शिकायत

मुंबई से सटे ठाणे जिले के अंबरनाथ में बनी एक कैमिकल कंपनी से गैस रिसाव हुआ है। जो कुछ ही देर में सब तरफ फैल गया है। घटना बीते 12 सितंबर की रात तकरीबन 11:15 बजे की बताई जा रही है।

राहुल गोस्वामी

ठाणे: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे ठाणे जिले के अंबरनाथ में बनी एक कैमिकल कंपनी से गैस रिसाव हुआ है। जो कुछ ही देर में सब तरफ फैल गया है। इस धुएं के फैलने से विजिबिलिटी कम हो गई। ठाणे फायर बिग्रेड की मानें तो इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश जैसी परेशानी जरुर सामने आई है। मामले की फिलहाल जांच जारी है।

मामले पर अंबरनाथ फायर ब्रिगेड के अधिकारियों की मानें तो, बीते गुरुवार देर रात ठाणे जिले के अंबरनाथ में एक केमिकल कंपनी में गैस रिसाव की सूचना मिली है। यहां एक रासायनिक कंपनी अंबरनाथ में गैस निकाल रही थी और गैस पूरे क्षेत्र में फैल गई है। अधिकारियों की मानें तो गैस रिसाव की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

वहीं अन्य रिपोर्ट के मुताबिक घटना बीते 12 सितंबर की रात तकरीबन 11:15 बजे की बताई जा रही है। अंबरनाथ फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक घटना के बारे में उन्हें देर रात सूचना मिली। जिसके बाद राहत कार्य के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

इस गैस रिसाव के चलते पूरे शहर में धुंध फैल गई है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोगों की आंखों और गले में जलन की शिकायत भी सामने आ रही है। प्रशासन के अधिकारियों ने इलाके के लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

वहीं इस हादसे के बाद कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर नजर आए हैं। जिस देखें तो पूरे इलाके में धुंध दिखाई दे रही है। वीडियो में अधिकतर लोग अपने मुंह-नाक को ढके हुए नजर आ रहे हैं। गैस लीक के कारण का पता लगाने का प्रयास जारी हैं।

घटना बाबत ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी के बीमार होने या अस्पताल में भर्ती होने की कोई खबर नहीं है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे मुंबई के बाहरी इलाके अंबरनाथ के मोरीवली महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में धुंध जैसी स्थिति पैदा हो जाने से अफरातफरी मच गई।

वहीं आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत मिलने के बाद स्थानीय अग्निशमन कर्मियों ने धुंध के स्रोत की जांच की तो पाया कि यह एक रासायनिक कारखाने से उठी है। उन्होंने लोगों को एहतियात के तौर पर घर के अंदर रहने की सलाह दी। बताया गया कि कारखाने में ‘फॉस्फोरस' युक्त रसायन के कारण घना सफेद धुआं निकला, जो पूरे क्षेत्र में फैल गया। कारखाने में विनिर्माण गतिविधियां अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन