ठाणे

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बने बाबा, वीआरएस लेने के बाद शुरू की बाबागिरी

अशोक वर्मा

कल्याण : अभिनेता (Actor) सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड केस (Suicide Case) के दौरान सुर्खियों (Headlines) में रहे बिहार (Bihar) के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) कथा वाचक बाबा बन गए है। वीआरएस लेने के बाद उन्होंने बाबागिरी (कथा वाचन) की शुरुआत की हैं और जल्द ही कल्याण में लोगों को भागवत कथा सुनाने आने वाले है। बिहार स्थित बक्सर जिले के रहने वाले बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने  रिटायरमेंट से 6 माह पूर्व 22 सितंबर 2020 को वीआरएस लिया और उसके बाद भाई गुप्तेश्वरजी महाराज उर्फ भैयाजी बन गए।

गौरतलब है, कि उन्होंने 33 वर्षों तक इंडियन पुलिस सर्विस में सेवा दी है, प्रेरणा महिला भागवत समिति की आयोजक सुनीता झा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जनवरी 2022 से 22 जनवरी 2022 तक कल्याण के म्हारल गांव में भागवत कथा का आयोजन किया गया है, जिसमें बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय उर्फ भाई गुप्तेश्वरजी महाराज (भैयाजी) सात दिनों तक लगातार लोगों को भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

कथा का रसपान करा रहे है

गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और रिटायरमेंट से पहले वीआरएस लेकर अब बाबा बन गए है। हालांकि, उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है और नीतीश के साथ सक्रिय राजनीति में जाने का कयास भी लगाया जा रहा था, लेकिन वीआरएस के बाद वे बाबा बन गए और अब लोगों को भागवत कथा का रसपान करा रहे है। 

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला