Ex-TMC Officer Rape Case and Kharat Connection (डिजाइन फोटो) 
ठाणे

ठाणे नगर निगम के पूर्व अधिकारी पर रेप का केस: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया वीडियो, 'खरात' के अंधविश्वास से डराया

Thane Ex-TMC Officer Rape Case and Kharat Connection: ठाणे नगर निगम के पूर्व अधिकारी पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज। नासिक के अशोक खरात से जुड़े तार। क्राइम ब्रांच कर रही है जांच।

अनिल सिंह

Thane Municipal Corporation Rape Case: महाराष्ट्र के ठाणे में सत्ता और पद के दुरुपयोग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ ठाणे नगर निगम (TMC) के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ 31 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि अधिकारी ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर साल 2020 से 2023 के बीच उसका लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण किया।

घटनाक्रम के अनुसार, पीड़िता 2020 में ठाणे नगर निगम में अनुबंध (Contract) पर कार्यरत थी, जहाँ उसकी पहचान आरोपी अधिकारी से हुई थी। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने महिला का भरोसा जीतकर उसे एक फ्लैट में बुलाया और उसके पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर इस घिनौनी हरकत का वीडियो भी बना लिया, जिसका इस्तेमाल वह बाद में महिला को ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के लिए करने लगा।

मामले में 'खरात कनेक्शन' और अंधविश्वास का खेल

इस केस में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब इसमें 'खरात कनेक्शन' की बात सामने आई। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे नासिक ले गया और वहाँ कुख्यात ज्योतिषी अशोक खरात के पास ले गया। आरोप है कि वहाँ महिला को अंधविश्वास और तांत्रिक टोटकों के जरिए डराया गया। महिला को नींबू और 'विशेष चर्म' से जुड़े कथित अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया ताकि वह डर के मारे अपना मुँह न खोले। गौरतलब है कि अशोक खरात पहले भी यौन शोषण और धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुका है।

क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच

ठाणे पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे ठाणे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म (Rape), आपराधिक धमकी और नशीला पदार्थ देकर अपराध करने जैसी आईपीसी की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी फिलहाल इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, जैसे कि ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किए गए वीडियो और फोन रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

शिकायत दर्ज होने के बावजूद, आरोपी को अब तक हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वे सभी साक्ष्यों को जोड़ने और महिला के बयानों की पुष्टि करने में जुटे हैं। इस घटना ने ठाणे नगर निगम और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। पीड़ित महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है, वहीं स्थानीय सामाजिक संगठनों ने आरोपी और उसके सहयोगियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज