File Photo 
ठाणे

नवी मुंबई के खारघर में इतने लाख रुपए का ई-सिगरेट जब्त, मामला दर्ज

प्रभाकर दुबे

नवी मुंबई: खारघर के सेक्टर-4 (Kharghar Sector-4) में नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच (Mumbai Police Crime Branch) की टीम द्वारा एक दुकान में छापेमारी की गई। जहां से पुलिस ने 6 लाख 44 हजार रुपए के ई-सिगरेट (E-Cigarette) का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 27 साल के अर्जुन राठौड़ नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज (Case Registered) किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल संतोष गायकवाड को सूचना मिली कि खारघर के सेक्टर-4 स्थित श्री महावीर एक्सप्रेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नामक दुकान में भारी मात्रा में ई-सिगरेट रखा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर उक्त दुकान में छापेमारी की गई। 

पुलिस को कई फ्लेवर के ई-सिगरेट मिले

जांच करने के दौरान उक्त दुकान में विभिन्न फ्लेवर के ई-सिगरेट मिले। इस मामले में अर्जुन राठौड़ के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि खारघर में इस तरह के अपराधों का पर्दाफाश होने के बाद से पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और जांच अभियान को तेज कर दिया है।

 नशे के कारोबारियों का गढ़ बना खारघर

गौरतलब है कि खारघर नोड शिक्षा का गढ़ कहा जाता है, जिसकी वजह से इसे नो लीकर जोन घोषित किया गया है, लेकिन अब यह शिक्षा का गढ़ नशे के कारोबारियों का गढ़ बन गया है। जहां पर विदेशी नागरिकों द्वारा जहां ड्रग्स का कारोबार किया जा रहा है। वहीं इस इलाके में रहने वाले कुछ लोगों द्वारा अवैध तौर से शराब बेचने का कारोबार भी किया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी इस नोड में ड्रग्स और अवैध शराब की बिक्री पर लगाम नहीं लग रही है। जिसे लेकर यहां के नागरिक काफी चिंतित हैं। 

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश