DRI ज़ब्त किया हुआ कोकीन और मेथाक्वालोन (फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे के मीरा रोड में करोड़ों की ड्रग्स बरामद, DRI ने केन्याई महिला और नाइजीरियाई नागरिक को दबोचा

DRI Seizes Cocaine In Thane: डीआरआई ने मीरा रोड में 547 ग्राम कोकीन और मेथाक्वालोन जब्त किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.74 करोड़ रुपये बताई गई है। केन्याई महिला समेत दो गिरफ्तार हुए।

आलोक उमाकृष्ण

Cocaine Methaqualone Worth 274 Crore Seized: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई डिविजनल टीम ने मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक चल रहे कथित इंटर-स्टेट ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मीरारोड में 547 ग्राम हाई-ग्रेड कोकीन और मेथाक्वालोन जब्त किया है।

जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.74 करोड़ रुपये बताई गई है। कार्रवाई में एक केन्याई महिला और एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र

डीआरआई अधिकारियों को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर ड्रग्स की खेप भेजी जा रही है। इसके बाद टीम ने मीरा रोड इलाके में निगरानी बढ़ाई। 29 अगस्त को अधिकारियों ने इंदौर से ट्रैवल बस के जरिए मीरा रोड पहुंची एक केन्याई महिला को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर निगरानी में लिया।

इसी दौरान ड्रग्स की खेप लेने पहुंचे एक नाइजीरियाई नागरिक को भी हिरासत में लिया गया। महिला के सामान की तलाशी लेने पर ‘ए वी’ मार्क वाले दो पैकेट मिले।

जांच में इनमें सफेद क्रिस्टल जैसा पदार्थ पाया गया, जिसकी पहचान कोकीन और मेथाक्वालोन के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही DRI

डीआरआई ने कार्रवाई के बाद अब कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट की पूरी कड़ी खंगालनी शुरू कर दी है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक ड्रग्स की खेप किसके निर्देश पर पहुंचाई गई थी।

सप्लाई चैन का पता लगाने में जुटी

इसके अलावा मुंबई महानगर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई किन लोगों को की जानी थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का फोकस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करने पर है।

डीआरआई यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे रैकेट में स्थानीय और विदेशी नागरिकों की क्या भूमिका थी। जांच आगे बढ़ने के साथ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।

CJP की 5 सितंबर रैली को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी! याचिका खारिज, CJI सूर्यकांत ने क्या कहा?

दूध उत्पादकों के लिए राहत की खबर, CM विजय का ऐलान, दूध खरीद रेट में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा

दिल्ली में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटे, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

पेट्रोल पर पारदर्शिता क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने E20 पर सुनवाई से किया इनकार, जानें क्या थी पूरी मांग

India-Brazil TMM Meeting: भारत और ब्राजील के बीच हुई ऐतिहासिक डील, 2030 तक व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल