शादी का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाला मेट्रिमोनी ठग UP से गिरफ्तार (सोर्स: AI) 
ठाणे

शादी का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाला मेट्रिमोनी ठग UP से गिरफ्तार, विधवा और बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था निशाना

Matrimonial Fraud News: महाराष्ट्र के डोंबिवली में विष्णुनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिलाओं से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक शातिर ठग को उत्तर प्रदेश के सीतापुर से गिरफ्तार किया है।

आकाश मसने

Matrimonial Fraudster Arrest: मैट्रिमोनियल साइट और अखबारों के विज्ञापनों के जरिए मासूम महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली की विष्णुनगर पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का झांसा देकर कई महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के सीतापुर से धर दबोचा है।

अकेली महिलाओं को बनाता था शिकार

आरोपी की पहचान 48 वर्षीय अनुज संतोष तिवारी उर्फ अनुज कुमार त्रिवेदी के रूप में हुई है। ठाणे पुलिस के अनुसार, आरोपी मैट्रिमोनियल वेबसाइटों और अखबारों में प्रकाशित विवाह संबंधी विज्ञापनों के जरिए अकेली, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। अब पुलिस इस बड़े ठगी गिरोह के संबंधों की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शादी से जुड़ी वेबसाइटों और अखबारों में प्रकाशित विज्ञापनों के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करता था। वह खास तौर पर उन महिलाओं को निशाना बनाता था, जो अकेली रहती थीं, विधवा थीं या जिनके बच्चे विदेश में रहते थे।

73 वर्षीय बुजुर्ग महिला से ठगे 57 लाख रुपये

इस ठग की हैवानियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने एक 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भी नहीं बख्शा। आरोपी ने पहले महिला से दोस्ती की और फिर उनके घर से कीमती जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद उनके नाम पर मोबाइल सिम जारी कराया और पुणे की एक आलीशान आवासीय सोसायटी में घर दिलाने का झांसा देकर उनका मकान बिकवा दिया। इस तरह उसने महिला से करीब 57 लाख रुपये ठग लिए।

फर्जी सिम कार्ड और यौन शोषण का भी आरोप

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए दूसरी महिलाओं के नाम पर जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था। उसने कई महिलाओं को शादी का सपना दिखाकर उनसे कैश और जेवरात ठग लिए। इतना ही नहीं, कुछ महिलाओं के नाम पर कर्ज भी दिलवाया। एक मामले में उसके खिलाफ महिला के यौन शोषण का आरोप भी सामने आया है।

एक साल की मशक्कत के बाद UP से गिरफ्तारी

ठाणे जिले की विष्णुनगर पुलिस पिछले करीब एक साल से इस शातिर अपराधी की तलाश में जुटी थी। आखिरकार पुख्ता इनपुट के आधार पर पुलिस की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में छापेमारी कर आरोपी अनुज तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र के कई जिलों में मामले दर्ज हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने देशभर में कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया है।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा