मेट्रो लाइन सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

मीरा-भायंदर मेट्रो लाइन-9 पर हाईस्पीड ट्रायल सफल: दिसंबर के बाद पूरा रूट खुलेगा, काशिगांव तक चल रही सेवा

Bhayandar Metro Line: दहिसर-मीरा-भायंदर मेट्रो लाइन-9 पर हाईस्पीड ट्रायल सफल हुआ। स्टेशनों का काम अंतिम चरण में है, दिसंबर 2026 के बाद पूरा कॉरिडोर यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी।

रूपम सिंह

Highlights

  • मेट्रो लाइन-9 पर हाईस्पीड ट्रायल सफल रहा।

  • दिसंबर के बाद शेष रूट शुरू करने की तैयारी।

  • पहले चरण में रोजाना करीब 33 हजार यात्री सफर कर रहे हैं।

Dahisar Mira Bhayandar Metro Line: दहिसर-मीरा-भायंदर मेट्रो लाइन-9 पर यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पूरे कॉरिडोर में हाईस्पीड मेट्रो चलाने का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

वहीं, इस मार्ग के सभी स्टेशनों का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रशासन के अनुसार, दिसंबर के बाद मेट्रो के शेष हिस्से को यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है।

मीरा-भायंदर से मुंबई का सफर होगा आसान

मेट्रो लाइन-9 का निर्माण मीरा-भायंदर और मुंबई के बीच सार्वजनिक परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस कॉरिडोर के शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को सड़क यातायात पर निर्भरता कम करने और आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

पहले चरण को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

मेट्रो लाइन-9 के दहिसर से काशिगांव तक के पहले चरण को अप्रैल महीने में यात्रियों के लिए शुरू किया गया था। इस सेवा को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन करीब 33 हजार यात्री इस मेट्रो सेवा का उपयोग कर रहे हैं।

स्टेशनों का काम अंतिम चरण में

पूरे कॉरिडोर में हाईस्पीड परीक्षण पूरा होने के बाद अब शेष मार्ग को शुरू करने की दिशा में तैयारी तेज हो गई है। सभी स्टेशनों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में बताया जा रहा है। प्रशासन की योजना दिसंबर के बाद बचे हुए मार्ग पर भी यात्री सेवा शुरू करने की है।

इस विस्तार के बाद दहिसर और मीरा-भायंदर के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। हालांकि, शेष मार्ग पर नियमित यात्री सेवा शुरू होने की अंतिम तारीख और अन्य परिचालन संबंधी जानकारी का इंतजार है।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल गांधी-दिपके समेत कई नेता होंगे शामिल

Apple को भारत में पहला स्टोर खोलने में 25 साल क्यों लगे? जानिए FDI नियम से iPhone मैन्युफैक्चरिंग तक की कहानी

UP: PDA के दुश्मन नंबर-1 हैं अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- जब आजम खान के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे?

1 November Rules Changes: आज से आपकी जेब पर असर, CNG-दूध महंगा; बैंक, पेंशन और FASTag समेत 10 बड़े बदलाव लागू

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?