सड़क हादसा (pic credit; social media) 
ठाणे

ठाणे में कंटेनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क पर गड्डा बना युवती की मौत का कारण

Thane News: घोडबंदर रोड पर कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। सड़क पर बने गड्डे हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा हैं।

सोनाली चावरे

Thane Accident:  ठाणे में मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे घोडबंदर रोड पर वाघबिल ब्रिज के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूटी सवार युवती आरती सुशील अग्रवाल, जो ओक्ला नाका स्थित हार्मोनियम सोसायटी में रहती थी, ठाणे से घोडबंदर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने संतुलन खोते हुए उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर के बाद युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे कासारवडवली पुलिस और आपदा प्रबंधन कक्ष के कर्मचारी उसे तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह सड़क पर बने गड्डे और खराब रोड कंडीशन मानी जा रही है।

स्थानीय लोग और राहगीर सड़क की स्थिति को लेकर बार-बार शिकायत कर चुके हैं। उनका कहना है कि रोड पर गड्डों और खस्ताहाल परिस्थितियों की वजह से रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और प्रशासन की लापरवाही सीधे लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। इस हादसे ने इलाके के निवासियों को गहरी चिंता में डाल दिया है।

पुलिस ने स्कूटी और कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने कहा कि ड्राइवर की लापरवाही और सड़क की खराब स्थिति दोनों पर ध्यान दिया जाएगा। प्रशासन को सड़क की मरम्मत और गड्डों को भरने के लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि और कोई जान का नुकसान न हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा सड़क की उपेक्षा और सुरक्षा नियमों की अनदेखी का परिणाम है। हादसे ने युवती के परिवार पर गहरा शोक छोड़ दिया है। पुलिस और प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई होगी और सड़क की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा

दिल्ली से अचानक आया बुलावा...नितिन नबीन और नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात से तेज हुई सियासी हलचल; जानें मायने

BSP में बड़ा सियासी उलटफेर, मायावती ने आकाश आनंद को चुनावी तैयारियों से रखा दूर, कहा- वे अभी मैच्योर नहीं