भिवंडी में पानी चोरी (pic credit; social media) 
ठाणे

भिवंडी मनपा आयुक्त अनमोल सागर की सख्ती, पानी चोरों पर कसा शिकंजा

Thane News: भिवंडी में मनपा आयुक्त अनमोल सागर की सख्ती से पानी चोरी करने वालों पर कार्रवाई की गई। अवैध नल कनेक्शन के लिए आरोपियों के खिलाफ जुर्माना दर्ज किया गया है।

सोनाली चावरे

Bhiwandi News: भिवंडी मनपा आयुक्त अनमोल सागर की सख्ती से पानी चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। हाल ही में धोबी तालाब स्टेडियम क्रांति साइजिंग के सामने रोशन बाग में एक पलंबर ने बिना मंजूरी के सड़क खुदाई कर इमारत में जल निकासी लाइनें बिछाई थीं। जलापूर्ति विभाग ने इस पर 98,000 रुपये का जुर्माना लगाया और भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में पानी चोरी और सरकारी संपत्ति नुकसान का मामला दर्ज किया गया।

केसर बाग में भी अवैध नल कनेक्शन का मामला सामने आया, जिसे जलापूर्ति विभाग की टीम ने तुरंत संज्ञान में लिया और कार्रवाई शुरू की। वहीं, दरगाह रोड स्थित चार चाली निवासी समीर मोहम्मद यूसुफ मोमिन ने 6 मंजिला इमारत में आधा इंच व्यास की पांच पाइपों के अनधिकृत कनेक्शन लगाए। मनपा ने उन पर 60,000 रुपये का आर्थिक दंड ठोंकते हुए पुलिस में आपराधिक मामला दर्ज कराया।

यह कार्रवाई प्रशासक और आयुक्त अनमोल सागर के आदेश पर जलापूर्ति अभियंता संदीप पटनवार के मार्गदर्शन में उप अभियंता सरफराज अंसारी और वाटर टास्क फोर्स प्रमुख नफीस मोमिन एवं विराज भोईर की टीम ने की। जलापूर्ति विभाग कार्यकारी अभियंता संदीप पटनवार ने बताया कि विभाग लगातार अवैध कनेक्शन और पानी चोरी करने वालों पर नजर रख रहा है।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि सभी लोग वैध तरीके से नल कनेक्शन लें और मनपा के सहयोग से जलापूर्ति व्यवस्था में भाग लें। पानी चोरी एक गंभीर अपराध है और इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पिछले कुछ महीनों में मनपा ने कई अवैध कनेक्शन हटाए हैं और जुर्माने के जरिए लोगों को चेताया है। इस कड़ी कार्रवाई से पानी माफियाओं में डर फैल गया है और स्थानीय नागरिक भी प्रशासन की सख्ती की सराहना कर रहे हैं।

मनपा की यह पहल शहर में पानी की बचत और स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध कनेक्शन और चोरी पर किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी और हर मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं