Badlapur tension (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

आपत्तिजनक धार्मिक बयान से बदलापुर में तनाव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा बवाल

Chitra Wagh: बदलापुर में युवती के कथित आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो के वायरल होने से तनाव फैला, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आंचल लोखंडे

Badlapur Woman Arrested: यहां एक उच्च शिक्षित युवती द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो ने शहर में आक्रोश पैदा कर दिया है। युवती के वीडियो में आपत्तिजनक धार्मिक बयान सामने आने के बाद शहर के हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई।

बताया गया है कि युवती ने कार चलाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे अपने मोबाइल की स्टोरी पर साझा किया। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शहर में नाराजगी की लहर दौड़ गई। शनिवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बदलापुर पूर्व पुलिस स्टेशन के बाहर एकत्र हुए और युवती के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष को पद से हटाया

पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी युवती की मां बदलापुर शहर पूर्व विभाग की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र घोरपड़े ने बयान जारी कर महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष को पद से हटाए जाने की जानकारी मीडिया को दी। बदलापुर पुलिस ने रविवार सुबह युवती को अंबरनाथ स्थित अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने न्यायिक हिरासत के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि जब पुलिस युवती को कोर्ट लाई, तो कुछ वकीलों ने वायरल पोस्ट को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई।

युवती के खिलाफ केस दर्ज

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे और सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश काले बदलापुर पुलिस स्टेशन पहुंचे और नाराज हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस उपायुक्त गोरे ने बताया कि मामले में युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के कारण बदलापुर में कुछ समय के लिए सामाजिक माहौल तनावपूर्ण रहा। युवती के माता-पिता ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि वे इस घटना का समर्थन नहीं करते। इसके बाद शहर में स्थिति शांत बताई जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

युवती गिरफ्तार

इसी मुद्दे पर महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने घटना की निंदा की। रविवार को वह स्वयं बदलापुर पहुंचीं और स्थानीय पुलिस स्टेशन जाकर जानकारी ली। पुलिस स्टेशन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसकी मां, जो भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष थीं, उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।

स्थानीय भाजपा विधायक किसन कथोरे ने भी विवादास्पद वीडियो पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से बदलापुर शहर की छवि पूरे राज्य और देश में खराब होती है। उन्होंने नागरिकों से ऐसी घटनाओं से बचने की अपील की।

शिवसेना के शहर अध्यक्ष वामन म्हात्रे की पत्नी वीणा म्हात्रे ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की निंदा की। शनिवार को बदलापुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के रिक्शा चालकों ने कुछ समय के लिए रिक्शा बंद रखा, वहीं खरवाई क्षेत्र के दुकानदारों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखीं।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?