4 वर्षीय मासूम के साथ दुर्व्यवहार (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Thane: बदलापुर पश्चिम में प्री-स्कूल छात्रा से कथित दुर्व्यवहार, इलाके में आक्रोश

बदलापुर में स्कूली बच्चियों से जुड़ी घटनाओं के बीच एक और गंभीर मामला सामने आया है। बदलापुर पश्चिम में 4 वर्षीय प्री-स्कूल छात्रा से कथित दुर्व्यवहार के बाद पुलिस ने स्कूल वैन चालक को हिरासत में लिया।

अपूर्वा नायक

Badlapur News In Hindi: बदलापुर में दो मासूम स्कूली छात्रा के साथ दुव्र्व्यवहार की घटना को लोग अभी भुला भी नहीं पाए थे, इस बीच बदलापुर पश्चिम स्थित एक विद्यालय में पढ़ने वाली चार वर्षीय बच्ची के साथ दुर्व्यवहार की एक और घटना सामने आई है।

इसके चलते बदलापुर में एक बार फिर से आक्रोश का माहौल छा गया है और इस मामले में दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पश्चिम के बदलापुर में एक प्रीस्कूल में पढ़ने वाली चार वर्षीय छात्रा गुरुवार को हमेशा की तरह स्कूल गई थी।

वह रोजाना दोपहर करीब 1.30 बजे स्कूल वैन से घर आती थी, लेकिन जब बच्ची दोपहर 1.30 बजे के बाद भी घर नहीं लौटी, तो उसकी मां ने स्कूल वैन के ड्राइवर को फोन किया, जिसने बच्ची को स्कूल छोड़ा आखिरकार वह दोपहर करीब 2 बजे घर पहुंची।

उस समय बच्च्ची बहुत डरी हुई थी, जब उसकी मां ने उससे अकेले में पूछा, तो उसने घटना के बारे में बताया। उसकी मां ने तुरंत बच्ची के पिता को फोन करके घटना की जानकारी दी और वे भी घर पहुंच गए।

इसके बाद बच्ची के माता-पिता और पड़ोसियों ने स्कूल जाकर घटना की जानकारी दी। हालांकि स्कूल से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। अभिभावक पुलिस स्टेशन पहुंचे और इस घृणित घटना की पूरी सूचना दी।

पुलिस हिरासत में स्कूल वैन चालक, लोगों में आक्रोश

पुलिस ने स्कूल वैन चालक को हिरासत में ले लिया है। बदलापुर पश्चिम पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर शिंदे ने बताया कि मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। कुलगांव बदलापुर नगर परिषद की उपाध्यक्ष प्रियंका दामले और एनसीपी पदाधिकारी संगीता चेंदवणकर बदलापुर पश्चिम पुलिस स्टेशन पहुंचीं और मामले की जानकारी दी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जए और इसमें कोई दिलाई न बरती जाए। इससे पहले, दामले और चेंदवंकर ने भी बदलापुर में सामने आए स्कूली छात्राओं पर अत्याचार के मामले में आवाज उठाई थी।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन