ठाणे

पनवेल, कामोठे में अब नहीं चलेगी रिक्शा चालकों की मनमानी, पनवेल महानगरपालिका ने लगाए बोर्ड

प्रभाकर दुबे

नवी मुंबई: पनवेल, कामोठे, खारघर और कलंबोली परिसर में ऑटो रिक्शा चालकों (Auto Rickshaw Drivers) की मनमानी अब नहीं चलेगी। पनवेल आरटीओ (Panvel RTO) को सहयोग करने के लिए पनवेल महानगरपालिका (Panvel Municipal Corporation ) ने भी अपनी तरफ से आवश्यक कदम उठाते हुए जगह-जगह पर सूचना बोर्ड के साथ निर्देश फलक लगाने का  काम किया हैं। इसकी वजह से आरटीओ को काम करने में बेहद आसानी होगी। पनवेल महानगरपालिका ने रिक्शा चालकों से नियम का पालन करने की अपील की है और नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई रिक्शा चालक मीटर के आधार पर किराया लेने से मना करता है तो इसकी शिकायत वे सीधे 112 क्रमांक पर दर्ज कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि पनवेल कामोठे खारघर और कलंबोली परिसर में कोई भी रिक्शा चालक मीटर से चलने के लिए राजी नहीं होता था। आरटीओ के नियमों को ताक पर रखकर वह मनमाने तरीके से यात्रियों से किराया भी वसूल किया जाता था। यदि दूरी कम होती थी तो रिक्शा चालक जाने से भी मना कर देता था। 

पनवेल संघर्ष समिति ने किया था आंदोलन

यात्रियों की इन समस्याओं को देखते हुए पनवेल संघर्ष समिति ने आंदोलन किया था। जिसके बाद आरटीओ ने कड़ी कार्रवाई करने की भी शुरुआत की थी। आरटीओ द्वारा कार्रवाई शुरू करने के बाद पनवेल महानगरपालिका ने नागरिकों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से जगह-जगह सूचना फलक लगाने का काम किया है और कई जगहों पर रिक्शा स्टैंड भी बना दिए हैं। जिसकी वजह से अब रिक्शा चालक कहीं भी रिक्शा खड़ा नहीं कर पाएगा। 

पनवेल महानगरपालिका ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नागरिकों को रिक्शा चालक परेशान न कर सके इसके लिए पनवेल महानगरपालिका की तरफ से भी हेल्पलाइन क्रमांक 900467 0146 जारी किया है और इस क्रमांक पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इसके अलावा यात्री अपनी शिकायत 112 पर भी दर्ज करावा सकते हैं। शिकायत दर्ज किए जाने सम्बंधित रिक्शा चालक पर कार्रवाई किए जाने की भी बात कही है।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

इजरायल का गाजा में फिर घातक ड्रोन हमला, शांति अपील के बीच हमास का शीर्ष कमांडर निशाने पर

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें